IPL 2023: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपए...देखिए 10 सबसे महंगे प्लयेर
Edited By Bhoopendra Rai

IPL Auction 2023 top 10 most expensive player list
Edited By Bhoopendra Rai

IPL Auction 2023 top 10 most expensive player list
IPL 2023: आईपीएल ऑक्शन 13 दिसंबर को हो गया है। इस ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई, हालांकि कुछ उम्रदराज खिलाड़ी भी बिके हैं। इस बार इंग्लैंड के सैम कुरेन सबसे महंगे प्लेयर बने। उन्हें 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों को भी तगड़े पैसे मिले हैं।
हम आपके लिए टॉप 10 महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, इनमें वो 3 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन पर सबसे ज्यादा पैसा बरसा है।
मयंक अग्रवाल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे. मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रूपए में खरीदा है।
आईपीएल 2023 के लिए शिवम मावी 6 करोड़ में बिके हैं। उनकी
बेस प्राइस 40 लाख रुपए थी। मावी को पिछली बार 7.25 करोड़ में KKR ने खरीदा था।
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 5.50 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। मुकेश कुमार का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था यानी की उन्हें 27 गुणा ज्यादा रकम मिली है।
सैम कुरेन- 18.50 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
कैमरन ग्रीन- 17.50 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस)
बेन स्टोक्स – 16.25 करोड़ रुपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
निकोलस पूरन – 16 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपरजाएंट्स)
हैरी ब्रुक – 13.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
मयंक अग्रवाल- 8.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
शिवम मावी- 6 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटन्स)
जेसन होल्डर- 5.75 करोड़ रुपये (राजस्थान रॉयल्स)
मुकेश कुमार- 5.50 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
हेनरिच क्लासेन- 5.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
दरअसल, आईपीएल 2023 की नीलामी में कुल 80 खिलाड़ी बिके हैं। इन सभी खिलाड़ियों पर करीब 167 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, वहीं इस नीलामी के जरिए 29 विदेशी खिलाड़ी भी बिके, जबकि 51 भारतीय खिलाड़ी को खरीदा गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: