नई दिल्ली: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन को आईपीएल ऑक्शन इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया। कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदकर इतिहास रचा। कुरेन के लिए सबसे बड़ी बोली लगने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।
नेस वाडिया बोले- कुरेन दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर
ऑक्शन के बीच ब्रेक में पंजाब किंग्स के डायरेक्टर नेस वाडिया ने इसकी वजह बताई। उन्होंने कहा- कोई इमोशन वाली बात नहीं है, ये सही खिलाड़ी को चुनने के बारे में है। हमने पहले से ही प्लान तय कर रखा था और उसी के हिसाब से बजट लेकर चल रहे थे। सैम कुरेन वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं। वे किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में हों, वे वर्ल्ड के बेस्ट ऑलराउंडर हैं। उनसे हमें अपनी टीम को बैलेंस करने में मदद मिलेगी। हमारे पास पहले से ही इंडियन प्लेयर्स का बंच है, जिसमें पहले से ही कई ऑलराउंडर हैं। अब हम सैम कुरेन को लेकर काफी खुश हैं।
T20 वर्ल्ड कप के हीरो हैं सैम कुरेन
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट चटकाने वाले सैम कुरेन दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर हैं। वह न सिर्फ बल्ले से तबाही मचाते हैं, बल्कि गेंदबाजी में भी उनका कोई सानी नहीं है। खास बात यह है कि नई गेंद के साथ डैथ ओवर्स में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं। कुरेन ने वर्ल्ड कप में 13 विकेट चटकाए थे। जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में 5 विकेट शामिल हैं। कुरेन मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: कैमरून ग्रीन पर मुंबई ने क्यों लुटा दिए 17.50 करोड़ रुपये, ये है सबसे बड़ी वजह
पहले भी लग चुकी है करोड़ों की बोली
कुरेन को इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था जो आईपीएल 2019 से पहले की नीलामी में तीसरी सबसे बड़ी बोली थी। 2020 सीजन से पहले कुरेन को किंग्स ने रिलीज कर दिया गया था, जिसने उन्हें आईपीएल 2020 प्लेयर ऑक्शन में उतारा। कुरेन का बेस प्राइस 1 करोड़ था, अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 5.5 करोड़ में खरीदा। आईपीएल 2021 में उन्होंने 9 मैचों में 56 रन बनाए और 9 विकेट चटकाए। अब तक तीन सीजन के कुल 32 आईपीएल मैचों में कुरेन 22 से ज्यादा की एवरेज से 337 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में वे 32 मैचों में 32 विकेट निकाल चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
16 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
45 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines