हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL Auction 2023: 13.25 करोड़ में बिका 23 साल का विस्फोटक बैटर, बोली लगाते-लगाते RR के छूटे पसीने

विज्ञापन
IPL Auction 2023 Live Sunrisers Hyderabad bought Harry Brook

IPL Auction 2023 Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन कोच्चि में शुरू हो गया है। इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक अब तक सबसे महंगे बिके हैं। 23 साल के ब्रूक को 13.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। ब्रूक पर बेस प्राइस 1.5 करोड़ से करीब 9 गुना ज्यादा कीमत लगी है। खास बात ये है कि ब्रूक पहली बार IPL ऑक्शन का हिस्सा बने और इतनी बड़ी बोली उन पर लगी है।

ब्रूक को खरीदने में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में हैदराबाद ने बाजी मार ली। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के पर्स में 13 करोड़ रुपए ही हैं, जबकि ब्रूक पर हैदराबाद ने 13 करोड़ की बोली लगा दी थी, इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने हाथ खड़े कर दिए और ब्रूक हैदराबाद के हुए।

और पढ़िए – IPL auction: मयंक अग्रवाल पर बरसे करोड़ों, SRH ने बड़ी बोली लगाकर खरीदा

विज्ञापन

कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन के जरिए कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। नीलामी के दौरान 87 स्लॉट भरे जाएंगे।

और पढ़िए – IPL Auction 2023: बेस प्राइस में बिक गया वर्ल्ड चैंपियन कप्तान, हार्दिक पांड्या ने थामा हाथ

विज्ञापन

आईपीएल 2023 में भाग लेने वाली दस टीमें

1- मुंबई इंडियंस
2- चेन्नई सुपर किंग्स
3- गुजरात टाइटंस
4- दिल्ली कैपिटल्स
5- लखनऊ सुपरजॉयंट्स
6- राजस्थान रॉयल्स
7- सनराइजर्स हैदराबाद
8- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
9- पंजाब किंग्स
10- कोलकाता नाइटराइडर्स

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola