हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL Auction 2023: Sam Curran ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड....IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी

विज्ञापन
IPL Auction 2023 Live Sam Curran becomes most expensive player in IPL history Punjab Kings Bought 18.50 crore

IPL Auction 2023 Live: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन के जरिए कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। नीलामी के दौरान 87 स्लॉट भरे जाएंगे। ऑक्शन के दौरान इंग्लैंड के युवा ऑलराउंड सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।


IPL Auction 2023 Live Sam Curran becomes most expensive player in IPL history Punjab Kings Bought 18.50

हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल पर भी हुई पैसों की बारिश

नीलामी के शुरुआती सेट में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद मयंक अग्रवाल की भी लॉटरी लगी। उन्हें सनराइजर्स ने ही 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है। इसके बाद इंग्लैंड के ही सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है, उन्हें पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी।

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL Auction 2023 Live Updates: Sam Curran बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, विदेशी प्लेयर्स पर हुई पैसों की बारिश

सैम कुरेन ने क्रिस मौरिस का रिकॉर्ड तोड़ा

विज्ञापन

सैम कुरेन IPL के ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। सबसे महंगा होने का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मौरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे। हालांकि, करन IPL इतिहास में सबसे अधिक रकम पाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं।

और पढ़िए – IPL Auction 2023: बेस प्राइस में बिक गया वर्ल्ड चैंपियन कप्तान, हार्दिक पांड्या ने थामा हाथ

विज्ञापन

आईपीएल 2023 में भाग लेने वाली दस टीमें

1- मुंबई इंडियंस
2- चेन्नई सुपर किंग्स
3- गुजरात टाइटंस
4- दिल्ली कैपिटल्स
5- लखनऊ सुपरजॉयंट्स
6- राजस्थान रॉयल्स
7- सनराइजर्स हैदराबाद
8- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
9- पंजाब किंग्स
10- कोलकाता नाइटराइडर्स

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola