IPL Auction 2023 Live: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के लिए कल यानी 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होना है। दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाली नीलामी में सभी 10 टीमें कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। इस दौरान 87 स्लॉट भरे जाएंगे, यानी 87 खिलाड़ी अलग-अलग टीम में जाएंगे।
आईपीएल 2023 के लिए कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकेगा, ये सवाल हर फैंस के जेहन में है। जिस पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने बड़ा बयान दिया है।पिछले संस्करण तक एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में सीएसके के लिए खेलने वाले रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) इस बार जियो सिनेमा की उस पैनल का हिस्सा है, जो ऑक्शन को लेकर अपनी राय दे रहे हैं।
रॉबिन उथप्पा ने टॉप 3 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिनके लिए ऑक्शन में टीमों के बीच अच्छी लड़ाई देखने को मिलेगी। उन्होंने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal), जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) को टॉप 3 में रखा। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।
1. मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal)
रॉबिन उथप्पा के अनुसार, मयंक अग्रवाल इस बार ऑक्शन में टॉप 3 भारतीय में शामिल होंगे। मयंक के लिए 2-3 टीमों के बीच लड़ाई देखने को मिल सकती है। क्योंकि दो से तीन टीमों को ओपनर की तालाश है, मयंक अच्छे ओपनर हैं, इसलिए टीम उन पर अच्छी बोली लगा सकती है।
2. शिवम मावी
रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का मानना है कि शिवम मावी अच्छे तेज गेंदबाज हैं। वह अच्छी लाइन पर गेंद डालते हैं और युवा प्लेयर हैं। दुर्भाग्य से वह ऑक्शन में आ गए हैं, वह शानदार ऑलराउंडर होंगे। वह गेंदबाजी के साथ ही फील्डिंग कमाल की करते हैं। डेथ में वह गेंद से अच्छा करते हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो
3. जयदेव उनादकट
रॉबिन उथप्पा ने तीसरे प्लेयर के रूप में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का नाम लिया। क्योंकि जयदेव लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं। लम्बे कद के हैं, शानदार प्रदर्शन रहे हैं। उनकी गेंदबाजी में वेरिएंट हैं। सौराष्ट्र के लिए अभी खिताब जीता है. तो वह भी ऑक्शन में हाई डिमांड में रहेंगे।’
इस बार कॉमेंट्री पेनल में दिख सकते हैं उथप्पा
आपको बता दें कि पहले केकेआर और फिर पिछले साल रॉबिन उथप्पा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वह पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे थे। इस बार वह कमेंटरी पैनल में नजर आ सकते हैं। आईपीएल के अगले सीजन का ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा है, इसके ऑक्शन एक्सपर्ट पैनल में भी उथप्पा शामिल है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया तीसरा विकेट, अभिषेक शर्मा भी हुए फेल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines