IPL auction: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इस बार आईपीएल इतिहास के कई रिकॉर्ड टूटे हैं, इस बार के ऑक्शन में आईपीएल इतिहास का सबसे ज्यादा महंगा प्लेयर भी मिल गया। लेकिन मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। क्योंकि इस बार 10 टीमों के पास 209 करोड़ रुपए थे, जिसमें से एक चौथाई से ज्यादा हिस्सा तो इंग्लैंड के बल्लेबाज ले उड़े।
सैम कुरेन IPL के सबसे महंगे प्लेयर
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन ने बोली में इतिहास रच दिया है, उन पर आईपीएल में अब तक की सबसे महंगी बोली लगी है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं। बता दें कि उन पर बड़ी बोली लगने की पहले ही उम्मीद की जा रही थी।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: 20 लाख का बेस प्राइस, 2.60 करोड़ में लगी बोली, जानिए कौन हैं विव्रांत शर्मा
बेन स्टोक्स चैन्नई के पास
वहीं इंग्लैंड के तूफानी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर भी जमकर पैसों की बारिश हुई। स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, ऑक्शन के दौरान स्टोक्स को खरीदने के लिए राजस्थान, आरसीबी, लखनऊ की टीम भी रेस में रहीं। लेकिन अंत में CSK ने बाजी मार ली। बताया जा रहा है कि चैन्नई उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकती है।
हैरी ब्रूक का जलवा
वहीं हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाने वाले बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर भी पैसों की बरसात हुई है, 23 साल के ब्रूक को 13.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। ब्रूक पर बेस प्राइस 1.5 करोड़ से करीब 9 गुना ज्यादा कीमत लगी है। खास बात ये है कि ब्रूक पहली बार IPL ऑक्शन का हिस्सा बने और इतनी बड़ी बोली उन पर लगी है। ब्रूक को खरीदने में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में हैदराबाद ने बाजी मार ली।
और पढ़िए – IND vs BAN: शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने झटके 4-4 विकेट, भारत की पारी 314 रनों पर समाप्त
रशीद, टपली फिल सॉल्ट भी महंगे बिके
वहीं स्पिनर आदिल रशीद, रीस टपली और फिल सॉल्ट भी महंगे बिके। दिल्ली ने फिल सॉल्ट को 2 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि रीस टपली को रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू ने 1 करोड़ 90 लाख रुपए में खरीदा। इसके अलावा आदिल रशीद को हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
50 करोड़ से भी ज्यादा की रकम ले उड़े इंग्लैंड प्लेयर
बता दें कि अभी आईपीएल 2023 के लिए अभी मिनी ऑक्शन जारी है, लेकिन बोली की शुरुआत से ही इंग्लैंड के प्लेयरों का जलवा देखने को मिला है, अकेले इंग्लैंड के 6 प्लयेर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ले उड़े हैं। बता दें कि इन सभी प्लेयरों ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
21 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
30 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines