IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को शुरू होने जा रहा है, मिनी ऑक्शन में भी कई खिलाड़ियों पर मोटी बोली लगने की पूरी उम्मीद है, वहीं इस बीच 40 साल के क्रिकेटर ने बड़ा ऐलान किया है, खास बात यह है कि यह खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक ले चुका है, ऐसे में उसके ऐलान के बाद माना जा रहा है कि वह इस बार भी ऑक्शन में शामिल होंगे।
अमित मिश्रा खेल सकते हैं IPL
टीम इंडिया के लेग स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल ऑक्शन से पहले बड़ा बयान दिया है, अमित का कहना है कि वह अभी 2 से 3 साल और क्रिकेट खेल सकते है, अभी फिलहाल रिटायरमेंट लेने का उनका कोई मूड नहीं है, वह रिटायर नहीं होना चाहते हैं। जिससे माना जा रहा है कि अगर अमित मिश्रा को आईपीएल में खरीददार मिलता है तो वह इस सीजन में खेल सकते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023 Auction: इन 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर हर टीम लगाएगी ऊंची बोली, खास टेलैंट को देगी मौका
amit mishra
पिछले सीजन में रहे थे अनसोल्ड
बता दें कि अमित मिश्रा की उम्र 40 साल हो चुकी है, लेकिन वह आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं, उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्याद हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी है, वह अब तक आईपीएल में 166 विकेट ले चुके हैं। हालांकि पिछले सीजन में हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस बार उन्हें खरीददार जरूर मिलेगा।
और पढ़िए – PAK vs ENG: अंदर आती गेंद पर गच्चा खा गए Zak Crawley, अबरार ने कर दिया खेल, देखें VIDEO
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले थे अमित मिश्रा
बता दें कि अमित मिश्रा ने हाल ही में टी-20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेली, उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि टीम इंडिया के लिए अमित मिश्रा ने आखिरी मैच 2017 में खेला था। लेकिन उनका कहना है कि फिलहाल उनके अंदर 2 से 3 साल की क्रिकेट बाकी है। इसलिए वह खुद को फिट रख रहे हैं, पिछले सीजन में मेरा प्रदर्शन ठीक रहा था, इसलिए मुझे उम्मीद है कि इस बार मुझे खरीददार जरूर मिल जाएगा। बता दें कि अमित मिश्रा टीम इंडिया के सफलतम गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines