IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन चल रहा है। इस नीलामी के दौरान 40 साल के दिग्गज लेग स्पिनर और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा भी बिके हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा है।
आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं अमित मिश्रा
आपको बता दें कि यह सीनियर लेग स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्याद हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी है। वह अब तक आईपीएल में 166 विकेट ले चुके हैं।
पिछले सीजन नहीं बिके थे अमित मिश्रा
अमित मिश्रा पिछले सीजन हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे, उन्हें खरीरदार नहीं मिला था, लेकिन इस बार केएल राहुल की टीम लखनऊ ने उन पर भरोसा जताते हुए अपने साथ जोड़ा है।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: सैम कुरेन क्यों बने आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे प्लेयर? नेस वाडिया ने बताई बड़ी वजह
कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही
IPL Auction 2023 Live: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन के जरिए कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। नीलामी के दौरान 87 स्लॉट भरे जाएंगे। इस ऑक्शन के लिए IPL की 10 टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए हैं। सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद के पास हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: क्यों टाइम वेस्ट कर रहा है? शांतो की हरकत पर भड़क गए केएल राहुल, देखें वीडियो
आईपीएल 2023 में भाग लेने वाली दस टीमें
1- मुंबई इंडियंस
2- चेन्नई सुपर किंग्स
3- गुजरात टाइटंस
4- दिल्ली कैपिटल्स
5- लखनऊ सुपरजॉयंट्स
6- राजस्थान रॉयल्स
7- सनराइजर्स हैदराबाद
8- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
9- पंजाब किंग्स
10- कोलकाता नाइटराइडर्स
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines