IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। जॉनी बेयरस्टो के चोटिल रहने से इस लीग में शामिल पंजाब किंग्स टीम को बड़ा झटका लगया है, लेकिन अब एक गुड न्यूज सामने आई है, क्योंकि इस टीम के लिए इंग्लैंड का एक दूसरा धाकड़ आलराउंडर पूरे सीजन तक उपलब्ध रहेगा, इस प्लेयर का नाम लियाम लिविंगस्टोन है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लियाम लिविंगस्टोन के लिए आईपीएल का इस पूरे सीजन में खेलने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ मंजूरी मिल गई है। वह जल्दी ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं। आपको बता दें कि लियाम लिविंगस्टोन इंजरी की वजह से लंबे समय से मैदान से दूर थे। हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हैं और आईपीएल में गेंद-बल्ले से धमाका करते दिखेंगे।
लियाम लिविंगस्टोन की ताकत क्या है?
लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड से आते हैं। उनके पास तूफानी बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी करने क जबरदस्त कला है। कुल मिलाकर वह एक जबरदस्त ऑलराउंडर हैं। उन्हें लंबे-लंबे हिट लगाने के लिए जाना जाता है। कई मौकों पर उन्होंने धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन 2022 में भी कुछ धमाकेदार पारियां खेलकर सभी को चौंका दिया था।
और पढ़िए – IPL History: आईपीएल की बादशाह हैं यह टीमें, इन 6 फ्रेंचाइजी की किस्मत हमेशा रही खराब
लियाम लिविंगस्टोन का क्रिकेट करियर
लियाम लिविंगस्टोन ने अपने देश इंग्लैंड के लिए अब तक कुल 1 टेस्ट, 12 वनडे और 29 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 16, वनडे मैचों में 250 और टी20 इंटरेनशनल मैचों में 147.90 के स्ट्राइक रेट से 423 रन बनाए हैं। वह वनडे में 6, टी20 में कुल 15 विकेट निकाल चुके हैं।
https://twitter.com/Champ18Win/status/1638745528472313856?s=20
और पढ़िए – ‘IPL शुरू होगा और इसे भूल जाएंगे’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से नाराज हुए सुनील गावस्कर, टीम को दी ये हिदायत
जॉनी बेयरस्टो चोट के चलते आईपीएल से बाहर
पंजाब किंग्स को इस बार जॉनी बेयरस्टो की कमी खलेगी। क्योंकि चोट के चलते यह स्टार खिलाड़ी इस बार पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएगा। बेयरस्टो को विस्फोटक ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। पंजाब की टीम ने उन्होंने 2022 आईपीएल नीलामी में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन सितंबर 2022 में लगी पैर की चोट के कारण वह इस सीजन में नहीं खेलेंगे।
पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 टीम
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कागिसो रबाडा , राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
45 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines