IPL 2027: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही अगले सीजन की तैयारी कर दी है. फ्रेंचाइजी अब बड़े फैसले करती हुई नजर आ रही है. आईपीएल 2027 से पहले टीम में तो बड़े बदलाव होने तय नजर आ रहे हैं. इसके साथ फ्रेंचाइजी अब मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव कर रही है. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने अब जुबिन भरूचा को टीम के साथ जोड़ा है. टीम से जुड़ने के बाद अब उन्हें डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस का अहम रोल भी सौंप दिया गया है.
मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े जुबिन भरूचा
आईपीएल की 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने अब जुबिन भरूचा को डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस बना दिया है. इसका ऐलान करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने स्टेटमेंट में कहा, ‘जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस में परफॉर्मेंस डायरेक्टर के तौर पर शामिल हुए हैं और MI इकोसिस्टम के सभी परफॉर्मेंस डिसिप्लिन में मौजूदा मल्टी-डिसिप्लिनरी लीडरशिप ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे. वह बहुत ज्यादा इंटीग्रेटेड MI इकोसिस्टम के मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे और प्लेयर डेवलपमेंट में बेमिसाल सफलता दिलाने के लिए मुंबई इंडियंस के अप्रोच को आगे बढ़ाते रहेंगे. ब्लू एंड गोल्ड में आपका स्वागत है, जुबिन.’
जुबिन इससे पहले लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ जुड़े हुए थे. जहां पर वो टीम से जुड़े बड़े फैसले करते हुए नजर आते हैं. जुबिन के पास सालों का अनुभव है, जो मुंबई की टीम के बहुत काम आ सकता है. आईपीएल 2027 के दौरान वो टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ मिलकर काम करेंगे. जिससे जयवर्धने को भी अब मदद मिलेगी. भरूचा इससे पहले दूसरे श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के साथ काम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, टेस्ट क्रिकेट में सफलता के लिए दिया गुरुमंत्र
बड़े फैसले करने वाली है टीम मैनेजमेंट
जिस अंदाज में मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में खेला है. उससे टीम के मालिक आकाश अंबानी बिल्कुल भी खुश नहीं थे. इन्हीं कारणों से अब वो बड़े बदलाव करते हुए नजर आ रहे हैं. अंबानी की टीम अपने कप्तान हार्दिक पांड्या का भी ट्रेड कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांड्या के पीछे कई फ्रेंचाइजी भाग रही है. इसके अलावा टीम मैनेजमेंट अपनी गेंदबाजी आक्रामण को भी बदल सकती है. जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को तो फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर सकती है. वहीं बल्लेबाजी क्रम में भी कुछ बड़े बदलाव अगले सीजन में देखने को मिल सकते हैं. फ्रेंचाइजी अब अगले कुछ सालों की प्लानिंग कर रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने 3 खिलाड़ियों को किया बाहर, नया स्क्वाड आया सामने
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
3 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines