हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं हेमांग बदानी, जो बन सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के अगले हेड कोच, जीत चुके हैं 7 बड़े टूर्नामेंट

Hemang Badani: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल नए हेड कोच की तलाश में लगी हुई है. जिसके लिए फ्रेंचाइजी फिलहाल कई पूर्व खिलाड़ियों से बात कर रही है. खबरों के मुताबिक फिलहाल इस रेस में सबसे आगे दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व हेड कोच हेमांग बदानी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Hemang Badani बन सकते हैं सीएसके के अगले हेड कोच (Pic Credit- AI Generated)

Hemang Badani: स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को छोड़ने का फैसला किया था. जिसके बाद से ही सीएसके के बारे में लगातार बातें हो रही है. फ्रेंचाइजी फिलहाल नए हेड कोच की तलाश में लगी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए कई बड़े नाम सामने भी आ रहे हैं. इनमें से एक नाम दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व हेड कोच हेमांग बदानी का भी है. इस रिपोर्ट के बाद फैंस उनके बारे में जानना चाहते हैं. बदानी लंबे समय से कोचिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. 

कौन हैं हेमांग बदानी? 

इंडियन एक्सप्रेस की नई रिपोर्टस के मुताबिक हेमांग बदानी चेन्नई सुपर किंग्स के अगले हेड कोच बन सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी सीएसके टीम के लिए अब भारतीय हेड कोच चाहते हैं. जिसके कारण ही वो इसमें फिट बैठ रहे हैं. हेमांग बदानी पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे. उन्होंने बतौर हेड कोच साउथ अफ्रीका की एसए20 और यूएई की आईएलटी-20 और श्रीलंका प्रीमियर लीग के खिताब को जीता है. जिसके कारण ही उनकी जमकर तारीफ होती है. 

हेमांग घरेलू क्रिकेट तमिलनाडु के लिए ही खेलते थे. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 121 फर्स्ट क्लास मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 45.97 की औसत से 6758 रन बनाए हैं. जिसमें 14 शतक और 45 अर्धशतक जड़े हैं. बदानी ने 148 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 40.11 की औसत से 4212 रन बनाए हैं. हेमांग ने 5 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं. बदानी ने 18 टी-20 मैच भी खेले हैं. टीम इंडिया के लिए भी हेमांग ने 4 टेस्ट और 40 वनडे मैच भी खेले हैं. बदानी इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को साबित नहीं कर सके. 

विज्ञापन

सीएसके के लिए सफल हेड कोच बन सकते हैं बदानी 

पिछले कुछ सालों से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. हेमांग बदानी कई सालों तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले हैं. इसके अलावा वो तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दौरान इस मैदान पर बतौर हेड कोच भी काम कर चुके हैं. उन्होंने चेपॉक सुपर गिलिज को 4 बार चैंपियन बनाया है. ऐसे में वो पिच को बहुत अच्छे से समझते हैं. इसके अलावा वो युवा भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर समझ सकते हैं. जिसके कारण ही वो बतौर कोच सफल हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन जब्त, अब साइबर क्राइम एजेंसी करेगी पूछताछ, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भी हेमांग बदानी ने आईपीएल 2021 से लेकर 2023 तक काम किया था. उस समय वो कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे. खबरों के मुताबिक आईपीएल 2027 से महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चलाने वाले हैं. ऐसे में हेमांग बदानी उनके अच्छे साथी साबित हो सकते हैं. हेमांग मौजूदा समय में 3 और टी-20 लीग में हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2027 को लेकर CSK से जुड़ी 4 बड़ी अपडेट आई सामने, महेंद्र सिंह धोनी बदलेंगे फ्रेंचाइजी की किस्मत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola