IPL 2027: मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले हेड कोच महेला जयवर्धने को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया. अब फ्रेंचाइजी ने अपने गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हांब्रे को भी हटा दिया है. आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले अब फ्रेंचाइजी नए गेंदबाजी कोच की तलाश में लगी हुई है. फिलहाल 3 नाम इस रेस में बहुत ही आगे चल रहे हैं. इन तीनों में से कौन मुंबई टीम का अगला गेंदबाजी कोच बनेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका फैसला नए हेड कोच कीरोन पोलार्ड और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मिलकर कर सकते हैं.
डेल स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज और आईपीएल के पूर्व सुपरस्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी फिलहाल इस रेस में आगे नजर आ रहे हैं. स्टेन ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई है. जहां पर उन्होंने अच्छा काम किया था. ऐसे में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है. मुंबई की टीम के पास अच्छे युवा भारतीय तेज गेंदबाज हैं. ऐसे में अगर वो डेल स्टेन के साथ काम करेंगे, तो उन गेंदबाजों को भी बहुत ज्यादा मदद मिलेगा. मुंबई की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में बुमराह को छोड़कर अन्य गेंदबाजों के लिए डेल स्टेन से बेहतर कोच मिलना फिलहाल मुश्किल है.
विनय कुमार
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 3 सीजन खेले हैं. जिसमें मुंबई की टीम ने 2 बार ट्रॉफी जीती थी. जिसके कारण ही विनय कुमार के संन्यास लेने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें अपने स्काउट टीम में भी जगह दी है. जहां पर विनय कुमार मुंबई इंडियंस टीम के लिए अब युवा खिलाड़ी की तलाश करते हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब विनय कुमार को आईपीएल 2027 से पहले प्रमोशन दे सकती है. कीरोन पोलार्ड और विनय कुमार साथ में खेले हैं. ऐसे में उनके बीच एक अच्छा रिश्ता है. जिसके कारण भी आर विनय कुमार इस रेस में नजर आ रहे हैं. विनय कुमार 105 मुकाबले आईपीएल में खेले हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका, गेंद के साथ मचाना होगा धमाल
शेन बॉन्ड
मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड का नाम भी इस रेस में नजर आ रहा है. शेन बॉन्ड पहले भी मुंबई इंडियंस टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं. उनकी कोचिंग में मुंबई इंडियंस की टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्श कर रही थी. ऐसे में फ्रेंचाइजी एक बार फिर से दोबारा शेन बॉन्ड की तरफ ही जा सकती है. बॉन्ड का मुंबई इंडियंस के ओनर के साथ बहुत ही अच्छा रिश्ता है. इसके अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा हेड कोच कीरोन पोलार्ड के साथ ही बॉन्ड का रिश्ता बहुत ही अच्छा है. जिसके कारण ही बॉन्ड की वापसी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: चौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, लगातार जड़ रहे हैं लंबे-लंबे छक्के
संबंधित खबरें
मंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
22 mins ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
1 hr agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
2 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
2 hrs agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines