हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड, 3 से 4 खिलाड़ियों का नाम है शामिल

IPL 2027: आईपीएल 2027 की तैयारियां अब और तेज हो गई है. 17 नवंबर को सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी वाली है. ऐसे में उससे पहले कई फ्रेंचाइजी स्टार खिलाड़ियों को ट्रेड के बारे में चर्चा कर रही है.

विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हो सकता है ट्रेड (Pic Credit- ANI)

IPL 2027: आईपीएल में अब ट्रे़ड होना बहुत ज्यादा शुरू हो गया है. आईपीएल 2027 से पहले कई ट्रेड हो रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 4 खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है. अब कुछ ऐसा ही ट्रेड राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भी होने वाला है. जिसमें भी कई स्टार खिलाड़ियों के नाम को लेकर चर्चा हो रही है. इस ट्रेड में बल्लेबाज, स्पिन गेंदबाज और तेज गेंदबाज के अलावा ऑलराउंडर का नाम भी चल रहा है. इस ट्रेड के लिए बाजार गर्म नजर आ रहा है. 

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के बीच होने वाला है ट्रेड  

क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़े ट्रेड को लेकर बात हो रही है. राजस्थान की टीम एक बल्लेबाज देकर लखनऊ की टीम से स्टार तेज गेंदबाज लेना चाहती है. इसके अलावा राजस्थान की टीम एक स्पिनर को भी अपने साथ जोड़ना चाहती है. इस ट्रेड में कुल 3 से 4 खिलाड़ियों के नाम शामिल हो सकते हैं. फिलहाल जिस तरह की डील नजर आ रही है. उसमें दोनों ही टीमों से 2-2 नाम हो सकते हैं.  

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास प्रिंस यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एनरिक नोर्त्जे, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर और मोहम्मद शमी जैसे स्टार तेज गेंदबाज हैं. ऐसे में इनमें से कौन सा तेज गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स की टीम लेना चाहती है, ये फिलहाल साफ नहीं हुआ है. इसके अलावा राजस्थान की टीम एक स्पिनर को भी अपने साथ जोड़ना चाहती है. जिससे उनकी टीम की गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत हो सके.

विज्ञापन

पिछले सीजन राजस्थान ने किया था अच्छा प्रदर्शन 

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले सीजन में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. टीम ने दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया था. सिर्फ एक बड़ी गलती के कारण ही टीम फाइनल मुकाबला नहीं खेल सकी थी. ऐसे में फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 के लिए और ज्यादा मजबूत टीम बनाना चाहती है. जिससे वो आईपीएल 2027 में दूसरी बार चैंपियन बन सके. पहली बार फ्रेंचाइजी 2008 में चैंपियन बनी थी.  

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के सामने वेलिंग्टन की बड़ी चुनौती, डराने वाले आंकड़े उड़ा देंगे होश

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उस टीम ने पिछले सीजन बड़ा निराश किया था. टीम को एक समय बहुत ही अच्छी शुरुआत मिली थी. लेकिन उसके बाद टीम ने लय खो दी. लखनऊ की टीम ने अभी तक अपनी पहली ही ट्रॉफी तलाश रही है. जिसके कारण ही वो ट्रे़ड के जरिए अपनी फ्रेंचाइजी को और मजबूत बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. लखनऊ की टीम फिलहाल अपने नए कप्तान की तलाश में ही लगी हुई है. 

ये भी पढ़ें: IND U19 vs NPL U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी, चौके-छक्के की कर दी बारिश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola