हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Exclusive: KKR को मिला हार्दिक पांड्या से चौंकाने वाला ऑफर, लेकिन ट्रेड के लिए माननी होगी ये 1 शर्त!

Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें आ रही है. हाल के समय में इस ट्रेड की चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच पांड्या के ट्रेड से जुड़े 3 बड़े अपडेट सामने आए हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम के खराब प्रदर्शन का ठीकरा कप्तान हार्दिक पांड्या पर फूटा. पांड्या को इस शर्मनाक प्रदर्शन का जिम्मेदार ठहरा कर ट्रोल भी किया गया. ऐसे में अब फ्रेंचाइजी और पांड्या दोनों ही आगे बढ़ना चाहते हैं. जिसके कारण आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक के ट्रेड की बातें चल रही हैं. जिससे जुड़ी 3 बड़ी अपडेट सामने आई है. जिसमें इस ट्रेड में शामिल 3 टीमों के साथ चल रही बातचीत सामने आई है. केकेआर की टीम को पांड्या से बड़ा ऑफर मिला है. 

हार्दिक पांड्या ने दिया केकेआर को ऑफर 

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम अब पांड्या के ट्रेड करने के लिए तैयार है. जिससे जुड़ी एक अपडेट आई थी कि गुजरात टाइटंस में पांड्या वापस जाना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने कप्तानी मांगी तो डील नहीं हो सकी. न्यूज 24 के रिपोर्टर वैभव भोला के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस से तो बात की थी. लेकिन उन्होंने कभी कप्तानी नहीं मांगी थी. फिलहाल इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल कर रहे हैं. 

इसके अलावा इस रिपोर्ट से साफ हो गया है कि कोलकाता नाईट राइडर्स और हार्दिक पांड्या से भी बात चल रही है. केकेआर की टीम उन्हें कप्तानी भी ऑफर कर रही है. पांड्या इस टीम के ऑफर से भी खुश नजर आ रहे हैं. हार्दिक केकेआर से जुड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन वो इस फ्रेंचाइजी के एक कोच को बाहर कराना चाहते हैं. फिलहाल डील इसी बात पर रुकी है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: बदल जाएगी भारत-अफगानिस्तान मैच की तारीख? सामने आया बड़ा अपडेट

सीएसके भी अभी इस रेस में शामिल 

पांड्या ने फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का ऑफर भी खुला रखा है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2027 में अपना कप्तान नहीं बदलना चाहती है. ऐसे में उन्होंने हार्दिक पांड्या को बतौर खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने का ऑफर दिया है. हालांकि पांड्या फिलहाल कप्तानी की मांग कर रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में फिलहाल संजू सैमसन भी मौजूद हैं. ऐसे में उनके लिए फैसला थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. न्यूज 24 की जानकारी के मुताबिक कुछ टीमें पांड्या को बतौर खिलाड़ी चाहती हैं. वहीं कुछ फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तानी का भी ऑफर दे रही हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: बांग्लादेश की टीम पहले दिन ही डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से निकली आगे, दबाव में पैट कमिंस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola