IPL 2027: आईपीएल 2027 की तैयारी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने तेजी से शुरू कर दी है. हेड कोच जहीर खान फिलहाल अपनी टीम बनाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही गेंदबाजी कोच और बल्लेबाजी कोच को लेकर भी नाम चल रहा है. फ्रेंचाइजी अगले कुछ दिनों में अपने सपोर्ट स्टाफ के नाम का ऐलान करने वाली है. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी गैरेथ बैटी का नाम चेन्नई सुपर किंग्स के अगले बल्लेबाजी कोच को लेकर चल रहा है. सीएसके के हेड कोच जहीर खान ने बड़ा दांव खेला है.
गैरेथ बैटी बन सकते हैं बल्लेबाजी कोच
टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी गैरेथ बैटी चेन्नई सुपर किंग्स के अगले बल्लेबाजी कोच बन सकते हैं. 49 साल के गैरेथ बैटी सीएसके के हेड कोच जहीर खान के खास दोस्त हैं. दोनों ने एक साथ वूस्टरशर के लिए खेले थे. जिसके बाद ही दोनों के बीच अच्छा तालमेल भी है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम उनसे बातचीत कर रहे हैं. बातचीत जारी है और अगले कुछ दिनों में इसकी घोषणा होने की संभावना है.’
गेंदबाजी कोच के रूप में मोहित शर्मा टीम के साथ जुड़ सकते हैं. दोनों के नामों का ऐलान फ्रेंचाइजी एक साथ ही करने वाली है. मोहित लंबे समय तक बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले थे. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सीईओ काशी विश्वनाथन ने कुछ समय पहले कहा, ‘मोहित हमारे नए गेंदबाजी कोच के तौर पर CSK से जुड़ेंगे. उनके नाम की सिफारिश हमारे हेड कोच जहीर खान ने की थी. मोहित खिलाड़ी के तौर पर भी हमारे साथ शानदार रहे थे, और हमें उम्मीद है कि वह गेंदबाजी कोच के तौर पर बेहतरीन काम करेंगे.’
बहुत ही अनुभवी कोच हैं गैरेथ बैटी
पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी गैरेथ बैटी को कोचिंग का लंबा अनुभव है. मौजूदा समय में वो कांउटी चैंपियनशिप में सरे टीम के हेड कोच हैं. उनकी कोचिंग में सरे की टीम ने लगातार 3 पर खिताब भी जीता है. पिछले सीजन में सरे की टीम दूसरे नंबर पर रही थी. इसके अलावा उन्होंने द हंड्रेड में उन्होंने ओवल इनविंसिबल्स के असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाई है. डेक्कन ग्लेडिएटर्स के लिए भी उन्होंने असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: इंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक, मजबूत स्थिति में पहुंची टीम
बैटी ने इंग्लैंड के लिए 9 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 15 विकेट लिए हैं. वहीं 149 रन भी बनाए हैं. गैरेथ ने 10 वनडे मुकाबले भी खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट हासिल किए और सिर्फ 30 रन बनाए. 1 टी-20 मैच में उन्होंने 4 रन बनाए और विकेट एक भी नहीं मिला. गैरेथ ने फर्स्ट क्लास मैच में 7399 रन बनाए हैं. इसके अलावा 682 विकेट हासिल किए हैं. वहीं लिस्ट ए में उन्होंने 255 विकेट हासिल किए और 2374 रन भी बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका, गेंदबाजी कोच ने दिया हिंट
संबंधित खबरें
‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
14 mins agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
21 mins agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
41 mins agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
3 hrs agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines