IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 मैच में बेंच पर बैठेंगे ये 4 खिलाड़ी! दिग्गज का नाम भी है शामिल

IND vs AFG: टीम इंडिया मौजूदा समय में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच की तैयारी कर रही है. 13 सितंबर को ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त हासिल करने का पूरा प्रयास करेगा.

Indian Cricket Team
1 / 5
जसप्रीत बुमराह को बेंच पर बैठना पड़ सकता है (Pic Credit- AI Generated)

IND vs AFG: दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम अब पूरी तरह से तैयार हो गया है. इस मैदान पर 13 सितंबर को टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाना है. दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले के लिए जमकर तैयारी की है. टीम इंडिया के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल दबाव में नजर आ रहे हैं. ऐसे में दोनों प्लेइंग 11 का फैसला बहुत ही सोच समझकर लेने वाले हैं. ऐसे में 4 स्टार खिलाड़ियों को पहले टी-20 मैच में बेंच पर बैठना पड़ा सकता है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 2 / 5

15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अभी बैक टू बैक 3 दलीप ट्रॉफी के मुकाबले खेलकर आ रहे हैं. ऐसे में कप्तान और कोच उन्हें पहले टी-20 मैच में आराम दे सकते हैं. ऐसे समय में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों को ही चांस दिया जा सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों में जो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगा. वहीं अंत में वैभव सूर्यवंशी का जोड़ीदार बनेगा. वैभव ऐसे में पहले टी-20 मैच में आराम से बेंच पर बैठ सकते हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 3 / 5

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी इंजरी के उबर कर टीम में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया उन्हें खिलाने की जल्दबाजी नहीं करेगी. बुमराह को भी पहले टी-20 मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. ऐसे में यश ठाकुर को खेलने का मौका मिल सकता है. बुमराह दूसरे टी-20 मैच से प्लेइंग 11 में वापसी कर सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 4 / 5

स्पिनर रवि बिश्नोई को भी पहले टी-20 मैच के दौरान बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. बिश्नोई का हालिया रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में वरुण चक्रवर्ती की वापसी के बाद बिश्नोई को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. हालांकि टीम इंडिया उन्हें इस सीरीज के आखिरी मैच में मौका दे सकती है. जिससे एशियन गेम्स 2026 से पहले उन्हें भी गेम टाइम मिल जाए. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी5 / 5

ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया में कमबैक कर रहे हैं. इंजरी के कारण रेड्डी लंबे समय से टीम का हिस्सा नहीं थे. रेड्डी को भी टीम इंडिया वापस आते ही फौरन मैदान पर नहीं उतरना चाहेगी. ऐसे में पहले टी-20 मैच में रेड्डी बेंच पर ही बैठने वाले हैं. रेड्डी को भी हालांकि इस सीरीज में गेम टाइम जरूर दिया जा सकता है. (Pic Credit- ANI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन