हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2027: राहुल द्रविड़ इन 3 कारणों से बन सकते हैं CSK के अगले हेड कोच, बदलेगी फ्रेंचाइजी की किस्मत!

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. इसी वजह से अब स्टीफन फ्लेमिंग को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. ऐसे में सीएसके मैनेजमेंट नए हेड कोच की तलाश में है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जब से स्टीफन फ्लेमिंग के साथ अपने रिश्ते अलग किए हैं. उसके बाद से ही हर दिन सीएसके के अगले हेड कोच की रेस में नए-नए नाम जुड़ रहे हैं. जिसमें भारतीय दिग्गजों के साथ ही साथ विदेशी नाम भी नजर आ रहे हैं. अब इस रेस में भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल हो गया है. द्रविड़ इस सीएसके की टीम के लिए बहुत ही अच्छे कोच साबित हो सकते हैं. जिसके 3 कारण हम आपको बताने वाले हैं. 

युवाओं के साथ करते हैं अच्छा काम 

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में सबसे अच्छी बात ये रही है कि वो युवा खिलाड़ियों के साथ बहुत ही अच्छा काम करते हैं. मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी युवा खिलाड़ियों से भरी हुई है. ऐसे में अगर द्रविड़ टीम के साथ जुड़ते हैं, तो वो युवा खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन करा सकते हैं. अगर कार्तिक शर्मा, आयुष म्हात्रे, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, खलील अहमद और प्रशांत वीर ने पिछले सीजन से बेहतर प्रदर्शन किया, तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आसानी से चैंपियन भी बन सकती है. 

रिस्क लेने में माहिर हैं राहुल द्रविड़  

भले ही राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका सफर बतौर हेड कोच अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन उस समय द्रविड़ ने साबित कर दिया कि वो रिस्क लेना जानते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की पिछले कुछ सीजन से बहुत ही सेफ क्रिकेट खेलने का प्रयास कर रही थी. राहुल द्रविड़ टीम में आकर उसे बदल सकते हैं. भारतीय टीम ने द्रविड़ की कोचिंग में कमाल का प्रदर्शन करके 11 सालों के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीता था. कुछ ऐसा ही चमत्कार द्रविड़ सीएसके के लिए भी कर सकते हैं. राहुल जब खिलाड़ी थे, उस समय वो बहुत ही सेफ खेलते थे. लेकिन कोच के रूप में वो बहुत ही आक्रामक प्लान बनाते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इस खिलाड़ी को बाहर रखना गलत! आर अश्विन ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना

सीनियर खिलाड़ियों को कर सकते हैं मैनेज 

खबरों के मुताबिक हार्दिक पांड्या भी सीएसके में आ सकते हैं. ऐसे में इस टीम के पास भी कई सितारे हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में राहुल द्रविड़ ही इस टीम को बहुत अच्छे से मैनेज कर सकते हैं. सितारों से सजी टीम को द्रविड़ बहुत ही अच्छे से चला सकते हैं. टीम इंडिया में उनके जाने के बाद ही चीजें खराब हुई थी. महेंद्र सिंह धोनी के साथ अच्छा तालमेल बनाकर ही सीएसके की टीम को चलाया जा सकता है. धोनी के साथ द्रविड़ का रिश्ता पहले से ही बहुत अच्छा है. ऐसे में टीम को इस बात की भी चिंता नहीं करनी होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह क्या बनने वाले हैं इस चैंपियन टीम के कप्तान? मैनेजमेंट जल्द ले सकती है फैसला  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola