हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के इन 3 स्टार खिलाड़ियों को क्यों युवराज सिंह मारना चाहते हैं चप्पल? प्लेऑफ से बाहर हो गई है टीम

IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले हाफ में पंजाब किंग्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हाफ में फ्रेंचाइजी ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही टीम के खिलाड़ियों पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं. इस बीच दिग्गज युवराज सिंह ने 3 खिलाड़ियों को चप्पल मारने की बात कही है.

विज्ञापन
Yuvraj Singh

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम ने शुरुआती 7 मैचों में 6 मुकाबले जीते थे. वहीं एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा था. ऐसी शुरुआत के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. इस सीजन में पंजाब की टीम कई कारणों से विवादों में भी रही. खासकर टीम के स्टार खिलाड़ियों का नाम भी विवादों में आया. जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा. अब युवराज सिंह ने पंजाब किंग्स के 3 खिलाड़ियों को मजाकिया अंदाज में चप्पल मारने की बात सोशल मीडिया पर कही है. 

युवराज सिंह से पड़ी इन 3 स्टार खिलाड़ियों को डांट 

आईपीएल 2026 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स के हरप्रीत बरार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसमें उनके साथ अर्शदीप सिंह और प्रियांश आर्या भी नजर आ रहे थे. हरप्रीत ने अर्शदीप सिंह के ऊपर ब्लॉगर लिखा तो वहीं प्रियांश आर्या के ऊपर स्लॉगर लिखा था. इस पोस्ट के नीचे कमेंट करत हुए भारतीय दिग्गज युवराज सिंह ने लिखा, ‘तुम सबको चप्पल मारने का टाइम आ गया है.’ 

पंजाब के इन खिलाड़ियों को आईपीएल के सीजन से पहले युवराज सिंह ट्रेनिंग करा रहे थे. युवी कई भारतीय युवा खिलाड़ियों के कोच हैं. खासकर उन्होंने प्रियांश आर्या के साथ बहुत काम किया है. जिसके कारण ही युवराज सिंह को युवा खिलाड़ी बहुत ही सम्मान से देखते हैं. जिसके कारण ही युवी पाजी इन खिलाड़ियों की गलती पर खुलकर डांटते भी हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या IPL 2026 के बाद संन्यास लेने वाले हैं अजिंक्य रहाणे? KKR के कप्तान ने दिया साफ जवाब

इन खिलाड़ियों ने किया निराश  

सीजन 19 में पंजाब किंग्स की टीम को अर्शदीप सिंह से बड़ी उम्मीदें थी. उन्होंने 14 मैचों में 10.20 की खराब इकॉनमी रेट से सिर्फ 14 विकेट ही हासिल किए. वहीं हरप्रीत बरार को सिर्फ 2 मैचों में ही खेलने का मौका मिला. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. आईपीएल 2026 में प्रियांश आर्या ने हालांकि ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. उन्होंने सीजन 19 में 13 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 200 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए थे. हालांकि टूर्नामेंट के अंत में उनका प्रदर्शन गिर गया था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: झगड़े के बाद विराट कोहली के फैंस ने पार की सभी हदें, ट्रेविड हेड की पत्नी के साथ की बदतमीजी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola