IPL 2026 इन 7 खिलाड़ियों के लिए होगा आखिरी मौका! करियर पर लटक रही तलवार

IPL 2026: आईपीएल का नया सीजन कई खिलाड़ियों के लिए अपने करियर को दोबारा खड़ा करने का एक बेहतरीन मौका होगा. अगर इस बार ये खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो करियर पर बुरा असर पड़ सकता है. इस लिस्ट में इन 7 खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है.

jacket (1) - 2026-03-20T124801.425
1 / 8

 

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है. इस बार टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी छाप छोड़ने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जो जिनके लिए ये सीजन आखिरी मौके की तरह होगा. इस बार आईपीएल में 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके करियर पर तलवार लटक रही है. इस बार इन खिलाड़ियों ने अगर दम नहीं दिखाया तो अगली बार मौका मिलना मुश्किल हो जाएगा.

विज्ञापन

करुण नायर

करुण नायर2 / 8

34 साल के करुण नायर आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आएंगे. उनके लिए ये आईपीएल बेहद ही खास होने जा रहा है क्योंकि इस बार उनका बल्ला नहीं चलता है तो आगे उनके करियर पर तलवार लटकती हुई नजर आ रही है. उम्र और बड़े मंचों पर प्रदर्शन दोनों ही उनके लिए एक बड़ी परेशानी बनी हुई है.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे3 / 8

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास भी इस सीजन अपने आप को साबित करने का आखिरी मौका होगा. पिछले साल उनकी कप्तानी में केकेआर की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. रहाणे अगर इस साल बल्ले से धमाका कर पाने में कामयाब होते हैं तो ही उनको अगले सीजन में मौका मिल पाएगा. 

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ4 / 8

युवा पृथ्वी शॉ में एक बड़े खिलाड़ी बनने की काबिलियत थी लेकिन वो समय के साथ पीछे होते चले गए. ऐसे में इस बार उनके लिए ये सीजन आखिरी मौका साबित हो सकता है. दिल्ली की टीम के लिए इस सीजन अगर उनका बल्ला चलता है तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वापसी कर सकते हैं. 

विज्ञापन

उमरान मलिक

उमरान मलिक5 / 8

अपनी तेज रफ्तार के चलते चर्चाओं में आए उमरान मलिक के लिए ये करियर का सबसे बेहतरीन मौका होगा. इंजरी के बाद वापसी करते हुए वो इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ सकते हैं. इस बार वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

रियान पराग

रियान पराग6 / 8

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान बने रियान पराग के लिए भी आईपीएल 2026 टीम इंडिया में वापसी करने का शानदार मौका होगा. वो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. राजस्थान की टीम उनको लगातार बैक करती आ रही है ऐसे में इस बार अपने करियर को पलट सकते हैं. 

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान7 / 8

स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान भी टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश रहे हैं. हाल ही में घरेलू सीजन में उनका फॉर्म कमाल का रहा था. सरफराज को किसी भी टीम ने पहली बार में ऑक्शन में नहीं खरीदा था. ऐसे में इस बार उनको खुद को साबित करने का दबाव जरूर होगा.

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर8 / 8

स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को पिछले ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन बाद में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर वो LSG का हिस्सा बने थे. इस बार मुंबई ने उनको ट्रेड किया है. शार्दुल टीम इंडिया में वापसी के लिए खुद को साबित कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन