हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: जीत के बाद क्यों श्रेयस अय्यर को क्यों मांगना पड़ा जूता? इस मामले में रोहित से भी निकले आगे

IPL 2026: आईपीएल 2026 में भी पंजाब किंग्स की टीम बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी अब तक सीजन 19 में एक भी मुकाबला नहीं हारी है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर का अलग अंदाज देखने को मिला है.

विज्ञापन
Shreyas Iyer IPL 2026

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरी थी. जहां पर बहुत ही शानदार मुकाबला देखने को मिला. पंजाब किंग्स की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन करके बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा कर दिया कि जिससे सोशल मीडिया पर बड़ी बातें हो रही है. फैंस भूलने के मामले में अब उन्हें रोहित शर्मा से भी आगे बता रहे हैं. 

श्रेयस अय्यर को मांगना पड़ा जूता 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी की तैयारी चल रही थी. उस समय श्रेयस अय्यर का अलग अंदाज देखने को मिला. दरअसल मैच के बाद श्रेयस अपना जूता निकालकर चप्पल में घूम रहे थे. ऐसे में उन्हें बतौर कप्तान सेरेमनी में बुलाया. जल्दी-जल्दी के चक्कर में अय्यर जूता ड्रेसिंग रूम में ही भूल गए. जिसके कारण उन्हें कैमरामैन से फिर जूते मांगने पड़े. 

बाद में उन्होंने कैमरामैन के जूते पहनकर ही मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हिस्सा लिया. रोहित शर्मा को टीम इंडिया का सबसे बड़ा भुलक्कड़ कहा जाता है. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अय्यर को रोहित से भी बड़ा भुलक्कड़ बता रहे हैं. हालांकि अय्यर के साथ कैमरे में पर पहली बार कुछ ऐसा हुआ है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: VIDEO: SRH vs CSK LIVE मैच में हुआ ‘काला जादू’, ललित मोदी ने भी किया बड़ा दावा

पंजाब किंग्स को मिली सीजन की 5वीं जीत 

पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 254 रन बनाए थे. जिसमें सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने सिर्फ 37 गेंदों में ही 93 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं उनका साथ देते हुए कूपर कोनोली ने भी 87 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी और 54 रनों से मुकाबला हार गई. लखनऊ के लिए मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि वो टीम के काम नहीं आ सकी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की ये खूबी उनको बनाती है बाकी बल्लेबाजों से खास, हुआ खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola