VIDEO: SRH vs CSK LIVE मैच में हुआ 'काला जादू', ललित मोदी ने भी किया बड़ा दावा

SRH vs CSK: आईपीएल 2026 में 19 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में हैदराबाद के एक फैन ने स्टैंड में बैठकर टोटका किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था.

Cricket News - 2026-04-20T163507.568

SRH vs CSK: शनिवार 18 अप्रैल को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को हैदराबाद ने अपने नाम किया था. लाइव मैच के दौरान हैदराबाद के एक प्रशंसक ने टोटका किया था, जिसे सोशल मीडिया पर काला जादू कहा जा रहा है. इस शख्स के टोटका करते ही सीएसके को बड़ा झटका लगा और उसे हार का सामना करना पड़ा. अब इस वीडियो को साझा करते हुए आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आईपीएल से जुड़ा पुराना किस्सा साझा किया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

फैन का वीडियो हुआ वायरल

सीएसके इस मैच में हैदराबाद के खिलाफ 194 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. 17वें ओवर के दौरान सीएसके 154/7 रन बनाकर खेल रही थी. क्रीज पर शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे. हैदराबाद की ओर से साकिब हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान स्टेडियम में बैठे एक फैन ने निंबू उठाया और कुछ बुदबुदाते हुए नजर आया. फिर अगली ही गेंद पर शिवम दुबे साकिब हुसैन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे. इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

विज्ञापन

शिवम दुबे के आउट होने के बाद मैच पलट गया और 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके 184/8 रन ही बना सकी. हैदराबाद ने 10 रनों से मुकाबला जीत लिया.

ललित मोदी ने साझा किया पोस्ट

इसके बाद ललित मोदी ने भी आईपीएल 2011 से जुड़ा किस्सा साझा किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे याद है कि मैंने एक टीम मालिक द्वारा विरोधी टीम के साथ ऐसा करने की घटना का वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने खुद विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर ऐसा किया था. मैंने 2011 के सीजन में ही विरोधी टीम के मालिकों को इस बारे में आगाह कर दिया था, जब यह घटना हुई थी और मुझे पुख्ता सबूतों के साथ सूचना मिली थी. मेरी टीम द्वारा तय किए गए अनुसार, मैं फिल्म/टीवी सीरीज में इन सभी गतिविधियों को अंजाम देने वालों का खुलासा करूंगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ