IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपना ही नया जूता काट रहे हैं. क्रिकेट में इससे पहले भी कई स्टार तेज गेंदबाजों को कटे हुए जूते के साथ खेलते हुए देखा गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब फैंस इससे पीछे का कारण जानना चाहते हैं. हालांकि आपको बता दें कि सभी तेज गेंदबाज अपना जूता काट ही कर नही खेलते हुए नजर आते हैं.
क्या काटा हुआ जूता पहनते हैं जोफ्रा आर्चर?
वायरल वीडियो में जोफ्रा आर्चर अपना जूता अंगूठे के पास से काटते हुए नजर आ रहे हैं. आर्चर के अलावा भी ऐसा कई तेज गेंदबाज करते हैं. दरअसल अधिकतर तेज गेंदबाज लंबे रन अप से गेंदबाजी करते हैं. वहीं ,स्टंप के पास पहुंचने से पहले जंप करते हैं. जिससे उनका पैर क्रीज पर गिरता है. उसके बाद ही वो गेंद फेंकते हैं. जब उनका पैर जंप के बाद गिरता है, तो उनका जूता अंगूठे के पास से कटा हुआ होता है. जंप से गिरते समय उनके पैर पर बहुत ज्यादा जोर पड़ता है. जूते में नीचे स्पाइक्स लगे होते हैं, तो पैर आगे नहीं जा पाता है. जूते में बंद होने के चलते पैर पर जोर पड़ने की स्थिति में इंजरी का खतरा बढ़ जाता है. जूता कटा हुआ होने पर अंगूठा जंप के बाद आगे जा पाता है, ऐसे में पैर पर कम प्रेशर पड़ता है.
ये भी पढ़ें: ‘फ्री में नहीं मिलनी चाहिए…’, इंडिया की 2 टीम बनाने वाले आईडिया पर भड़क उठे R Ashwin
दिग्गज तेज गेंदबाज भी पहनते थे कटा हुआ जूता
सभी तेज गेंदबाज उस पैर के जूते को काटते हैं, जो जंप के बाद पहले जमीन पर गिरता है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बाएं पैर के जूते को अंगूठे के पास काटते हैं. वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दाएं पैर के जूते को काटते हैं. जोफ्रा आर्चर के अलावा शोएब अख्तर, मोहम्मद शमी, जोफ्रा आर्चर, एनरिक नॉर्किया, मोहम्मद सिराज, मिचेल जॉनसन, ब्रेट ली, मिचेल स्टार्क, टाइमल मिल्स और डेल स्टेन भी कटे हुए जूते के साथ गेंदबाजी करते हैं. हालांकि कई दिग्गज इस ऐसा नहीं करते हैं.
ये भी पढ़ें: PSL 2026: लाहौर कलंदर के खिलाफ हार के बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सफर हुआ खत्म, फखर बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
36 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines