IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में बहुत ही बुरा प्रदर्शन कर रही है. टीम के पास कई सुपरस्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं आ पा रहे हैं. खासकर कप्तान हार्दिक पांड्या के फेल होने से फ्रेंचाइजी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है. सवाल ये भी उठ रहा है कि क्यों हार्दिक पांड्या अब बल्ले के साथ पहले की तरह प्रभावी नहीं नजर आ रहे हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर रविचंद्रन अश्विन ने अब इसके पीछे का असली कारण बताया है.
हार्दिक पांड्या क्यों हो रहे हैं लगातार फेल
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ अहम योगदान नहीं दे पा रहे हैं. पांड्या टीम को अच्छी फिनिश देने में नाकाम हो रहे हैं. जिसके कारण ही स्थिति खराब होती जा रही है. जिसके बारे में बोलते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं हार्दिक पांड्या के साथ खेल चुका हूं और उनके बैट में से एक मेरे पास भी है. हार्दिक काफी भारी बल्ले से खेलते हैं. उम्र बढ़ने के साथ हाथ थोड़े धीमे हो जाते हैं. मुझे लगता है कि हार्दिक हार्ड लेंथ गेंदों पर काफी लेट हो रहे हैं, क्योंकि वह भारी बल्ले का इस्तेमाल करते हैं.’ पांड्या एक समय स्पिनरों के खिलाफ पहली ही गेंद से आक्रामक नजर आते थे. हालांकि अब ऐसा बिल्कुल नहीं रहा है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को एक साथ लगे 2 बड़े झटके! मैच विनर खिलाड़ी हो सकते हैं बड़ी सीरीज से बाहर
रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या को दी सलाह
पूर्व भारतीय रविचंद्रन अश्विन ने अब हार्दिक पांड्या को सलाह देते हुए कहा, ‘उनका बैट स्विंग बहुत खास है, लेकिन पिछले 3-4 मैचों से मैं देख रहा हूं कि उनका बल्ला काफी लेट चल रहा है. शशांक सिंह के खिलाफ भी हार्ड लेंथ पर उनका बल्ला लेट आया, जो चौंकाने वाला था. हो सकता है कि मैं गलत हूं, लेकिन उन्हें इस पर जरूर विचार करना चाहिए.’ आज के दिन मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला है. जहां पर हार्दिक पांड्या रन बना कर फॉर्म में वापसी करने का पूरा प्रयास करेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, जल्द टीम के साथ जुड़ सकता है स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
25 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
49 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines