KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला है. दोनों ही टीमें अपना पहला-पहला मुकाबला हार चुकी हैं. ऐसे में उनको इस मुकाबले से कमबैक करना होगा. बैक टू बैक हार से दोनों ही फ्रेंचाइजियों का रास्ता और मुश्किल हो सकता है. ऐसे में इस मैच पर सभी फैंस की नजरें रहने वाली है. सभी जानना चाहेंगे कि इस मुकाबले को वो फ्री में कहां देख सकते हैं.
कब और कहां देखें केकेआर और हैदराबाद का मुकाबला?
केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला मुकाबला शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस 7 बजे होगा. इस मुकाबले को टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. वहीं डिजिटल में जिओहॉटस्टार पर फैंस इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. वहीं अगर आपके पास जिओ का सिम हैं और 349 वाला रिचार्ज करते हैं, तो जिओहॉटस्टार अपने आप आपको मिल जाएगा. ऐसे में फ्री में ही आप इस मुकाबले को देख सकते हैं. हैदराबाद की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 6 विकेट से हराया था. स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पिछले मुकाबले में फेल हुए थे. ऐसे में उन्हें कोलकाता में अपने बल्ले का जादू दिखाना होगा. केकेआर के गेंदबाज भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ फेल हुए थे.
यहां पर देखें दोनों ही टीमों का स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार.
ये भी पढ़ें: LSG vs DC: अक्षर पटेल को मिली जीत का ‘मैजिक ट्रिक’, क्या बदलेगा दिल्ली का गेम प्लान?
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया,सौरभ दुबे.
ये भी पढ़ें: LSG vs DC मैच में टूट जाएगा केएल राहुल का महारिकॉर्ड! ये खिलाड़ी हासिल कर सकता है बड़ा मुकाम
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines