Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस को अपना दीवाना बना रहे हैं. 15 साल का यह स्टार बल्लेबाज IPL 2026 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज है. उन्होंने 7 अप्रैल को गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छक्के जड़े और अब RCB के खिलाफ मैच में जोश हेजलवुड का हाल बेहाल किया. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इन दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ सूर्यवंशी की यह बल्लेबाजी देखकर हर कोई हैरान है. अब वैभव ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.
वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान
RCB के खिलाफ मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव सूर्यवंशी नजर आए. उनसे इसी बीच बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करने के बारे में पूछा गया. सूर्यवंशी ने बताया कि वो गेंदबाज नहीं, सिर्फ गेंद देखते हैं और यही कारण है कि वो हर एक गेंदबाज के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट लगा पा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ गेंद खेलने की कोशिश कर रहा था. मैं गेंदबाज की तरफ नहीं देखता हूं और गेंद जैसी भी हो, मैं उसके हिसाब से खेलता हूं.’
ये भी पढ़ें:- IPL के लिए अपने देश से बगावत पड़ी भारी, RCB के इस स्टार गेंदबाज को मांगनी पड़ी माफी
RCB के खिलाफ जड़े ताबड़तोड़ 78 रन
वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ गुवाहाटी में हुए मैच में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी अटैक के सामने 202 रन का बड़ा लक्ष्य चेज करना राजस्थान रॉयल्स के लिए आसान नहीं रहने वाला था. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने चीजें बदल दी. उन्होंने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी नहीं रुके. उन्होंने 26 गेंदों में 300 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 78 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इसने राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत की राह आसान कर दी.
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के पास अभी ऑरेंज कैप है. उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें कुल 200 रन बनाए हैं. अब तक वो टूर्नामेंट में कुल 18 चौके और 18 छक्के जड़ चुके हैं. सूर्यवंशी ने CSK और RCB के खिलाफ अर्धशतक जड़े, वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 14 गेंदों में 39 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें:- RR vs RCB: आरसीबी को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, पंजाब को हुआ फायदा
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines