Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन ठोके. वो IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब थे, जो क्रिस गेल के पास है, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक जड़ा था. सूर्यवंशी के एक गलत शॉट ने उन्हें इतिहास रचने से रोक दिया. वैभव ने अब शतक से चूकने पर पहली प्रतिक्रिया दी है.
शतक से चूकने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि सूर्यवंशी आसानी से IPL इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ देंगे लेकिन वो असफल रहे. मैच के बाद इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्हें खुद नहीं पता था कि वो यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. आउट होने के बाद जब वो पवेलियन लौटे, तब उन्हें पता चला. उन्होंने यह भी बताया कि वो शतक पर नहीं, बल्कि टीम के लिए योगदान देने पर फोकस कर रहे थे.
वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘जब मैं आउट हुआ, तब मुझे पता लगा. उस समय मेरा फोकस सिर्फ अपनी टीम के लिए योगदान देना था, क्योंकि शतक तो आते रहेंगे. इस समय ट्रॉफी जीतने पर फोकस करना सबसे ज्यादा जरूरी था. अगर मुझे किसी जगह दिक्कत होती है, तो फिर मैं उस पर काम करता हूं. मैं यह नहीं सोचता हूं कि विरोधी टीम क्या प्लान कर रही है. मैं सिर्फ अपने प्लान पर फोकस करता हूं और नॉर्मल क्रिकेट खेलने की कोशिश करता हूं.
ये भी पढ़ें:- अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ निकल गई हवा
RR की जीत पर क्या बोले वैभव?
राजस्थान रॉयल्स ने 44 रन से SRH को पटखनी देकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई. वैभव ने RR की जीत पर कहा, ‘जब हम जीतते हैं, तो अगले मैच में इस माहौल को जारी रखना चाहते हैं. हम अगला मैच भी इस तरह जीतकर फाइनल में जाना चाहेंगे. मैं ज्यादा नहीं सोचता. मैं सिर्फ अपने खेल पर फोकस करता हूं. मैं सिर्फ गेंदबाजों को देखता हूं और ये सोचता हूं कि इस विकेट पर वो कैसी गेंदबाजी कर सकते हैं. मैं सिर्फ ऐसा कुछ करना चाहता हूं, जिससे गेंदबाज प्रेशर में आ जाएं. मैं आगे भी यह करना जारी रखूंगा और गेम डॉमिनेट करने की कोशिश करूंगा.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से बाहर होने के बाद पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
42 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines