Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दी जाती है. अभी हेनरिक क्लासेन के पास यह ताज है. 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. कुछ दिन पहले तक वैभव के पास ऑरेंज कैप थी लेकिन अभी वो इससे दूर हैं. आज वैभव सूर्यवंशी गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे और वो इस मुकाबले में ऑरेंज कैप पर कब्जा कर सकते हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 में कौन-कौन?

खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन 1149454.88157.3205
अभिषेक शर्मा 1147547.50210.1713
केएल राहुल 1146846.80180.0013
ईशान किशन 1140937.18186.7504
वैभव सूर्यवंशी 1040440.40237.6412

ये भी पढ़ें:- सूर्या के बाद गिल की भी छुट्टी! इस खिलाड़ी को मिलेगी T20 और वनडे टीम की कप्तानी? आया चौंकाने वाला अपडेट

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा मौका

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 9 मई यानी आज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मैच होने जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने RR को कई मैचों में अच्छी शुरुआत दी है. वो टूर्नामेंट में एक शतक भी जड़ चुके हैं. सूर्यवंशी ने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं. हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर हैं. वैभव सूर्यवंशी के पास GT के खिलाफ मैच में उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है. अगर वैभव 90 या उससे अधिक रन की पारी खेलते हैं, तो वो ऑरेंज कैप हासिल करने में सफल हो जाएंगे.

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड सवाई मान सिंह स्टेडियम में शानदार है. पिछले साल उन्होंने इसी मैदान पर GT के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था. अब वैभव GT के खिलाफ दोबारा जयपुर के स्टेडियम में उतर रहे हैं. वो फिर से इतिहास दोहराते हुए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. बता दें कि शाम 7:30 बजे यह मुकाबला शुरू हो जाएगा और फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या जियोहॉटस्टार पर मैच का आनंद ले सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ‘क्या करूं मैं?’, फैन की हरकत से चिढ़े रोहित शर्मा! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---