Ayush Mhatre: IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा. उनके स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. म्हात्रे के लिए पिछला एक साल काफी अच्छा गया था और IPL 2026 में भी उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली. हालांकि, अब वो CSK के लिए आगे नहीं खेल पाएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स को अब उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल करने का विकल्प है. CSK के पास पहले से ही स्क्वाड में एक ऐसा सिक्सर किंग है, जिसे अब तक अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दिखाने का मौका नहीं मिला है.
आयुष म्हात्रे हुए टूर्नामेंट से बाहर
आयुष म्हात्रे को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ था. उनके पास रिटायर होकर पवेलियन लौटने का विकल्प था लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी. वो दौड़ते हुए दर्द में नजर आ रहे थे और फिर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए. म्हात्रे ने IPL 2026 में 6 मैच खेले और 201 रन बनाए थे. म्हात्रे ने दो अर्धशतक जड़े थे. आयुष शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और उनकी कमी अब जरूर CSK को खलेगी.
उर्विल पटेल के पास शानदार मौका
उर्विल पटेल ने पिछले साल CSK के लिए तीन मैच खेले थे और काफी प्रभावित किया था. घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए उर्विल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. वो किसी भी फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में मात्र 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. उर्विल बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं और छक्कों में डील करते हैं. उनकी प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पा रही थी. अब म्हात्रे के चोटिल होने के बाद उर्विल की चांदी हो सकती है. वो नंबर 3 पर खेल सकते हैं.
CSK का अगला मैच कब होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक IPL 2026 में छह मैच खेले हैं और दो में उनकी जीत हुई है. चार मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. CSK का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. अब देखना होगा कि म्हात्रे की जगह किसे मौका मिलता है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ‘यह मेरी दिक्कत नहीं…’ बुमराह को लेकर खड़े हुए सवाल, तो हार्दिक पांड्या ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines