IPL 2026: 'यह मेरी दिक्कत नहीं…' बुमराह को लेकर खड़े हुए सवाल, तो हार्दिक पांड्या ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

Hardik Pandya Reply to Critics: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने लगातार चार हार के बाद आखिर गुजरात टाइटंस को हरा दिया. जसप्रीत बुमराह के उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे. अब हार्दिक पांड्या ने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया.

Hardik Pandya Reply to Critics

हार्दिक पांड्या का आलोचकों को जवाब

Hardik Pandya Reply to Critics: IPL 2026 में 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रन से जीत दर्ज की. लगातार चार मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. कई लोग इस बात से खुश नहीं थे कि जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर नहीं दिया जा रहा है. बुमराह ने आखिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला ओवर डाला और एक विकेट अपने नाम किया. अब हार्दिक ने इसी को लेकर बात की और आलोचकों को करारा जवाब दिया.

विज्ञापन

‘मेरी समस्या नहीं…’

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक पांड्या से जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर देने को लेकर सवाल किया गया. हार्दिक ने बताया कि बुमराह काफी सालों से पारी का पहला ओवर नहीं डाल रहे हैं. इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. हर कोई बुमराह जैसे गेंदबाज को बचाकर रखना चाहता है. उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, ‘मुझसे कई लोगों ने पूछा है कि जसप्रीत बुमराह पहले गेंदबाजी क्यों नहीं करते. उन्होंने लगभग 140 मैचों में 7-8 बार ही पहला ओवर डाला है. यह समस्या हार्दिक पांड्या के साथ नहीं है. यह समस्या हर किसी के साथ रही है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ICU में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा क्रिकेटर, 2025 में लिया था संन्यास, इस गंभीर बीमारी से शरीर में फैला इंफेक्शन

तिलक वर्मा की तारीफों के बांधे पुल

हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मैसेज एकदम साफ है. तिलक वर्मा के पास काफी टैलेंट है और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्हें सिर्फ गेंद को देखना है और शॉट लगाना है. अब समय आ गया था कि वो अच्छा प्रदर्शन करें. यह उनके, ग्रुप और मुंबई इंडियंस के लिए काफी जरूरी था.’

विज्ञापन

अहमदाबाद में जीत पर क्या बोले हार्दिक पांड्या?

मुंबई इंडियंस ने पहली बार अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को हराया. इस जीत पर हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘हमेशा ही बाहर जाकर जीतना कठिन होता है. अहमदाबाद हमारे लिए मुश्किल जगह है. हम पल काफी खास महसूस हो रहा है, क्योंकि इसकी बहुत जरूरत थी. उम्मीद है कि यह वो मैच है, जहां से हमारे लिए चीजें बदलेंगी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ