Rahul Tewatia Bat Check: IPL 2026 में 31 मार्च को गुजरात टाइटंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स से हुई. इस बड़े मैच में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच के दौरान कूपर कोनोली की पारी ने सभी का ध्यान खींचा. हालांकि, बीच मैच बल्ला बदलने का ड्रामा भी चर्चा का विषय बना. राहुल तेवतिया बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन अंपायर ने उन्हें अपना बैट बदलने के लिए कहा. इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बल्ला बदलने के लिए एक बड़ा कारण है.
बीच मैच बदला राहुल तेवतिया का बल्ला
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की. इसी बीच 19वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर का विकेट गिरने के बाद राहुल तेवतिया बैटिंग करने उतरे. इससे पहले कि राहुल तेवतिया स्ट्राइक लेते, अंपायर ने उन्हें रोका और बैट गेज से उनका बल्ला चेक किया. इसमें से राहुल का बल्ला नहीं निकल पाया और इसी वजह से अंपायर ने उन्हें अपना बैट बदलने के लिए कहा. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: LSG के खिलाफ नहीं खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के ये 4 धाकड़ खिलाड़ी! प्लेइंग 11 से रहना पड़ सकता है बाहर
क्या है बल्ले को लेकर नियम?
अप्रैल 2025 से IPL में अंपायर बैट गेज का उपयोग करते हैं, जो बल्ले से निर्धारित साइज की जांच के लिए होता है. नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी का क्रिकेट बैट अधिकतम 4.25 इंच चौड़ा, 2.64 इंच मोटा और 38 इंच लंबा होना चाहिए. हर खिलाड़ी का बल्ला चेक करने के लिए अंपायर्स के पास गेज होता है. राहुल तेवतिया का बल्ला निर्धारित साइज से मोटा था और गेज के अंदर से निकल नहीं रहा था. इसी वजह से अंपायर ने उन्हें दूसरा बैट लाने के लिए कहा.
खामोश रहा राहुल तेवतिया का बल्ला
राहुल तेवतिया अमूमन बड़े-बड़े शॉट लगाने और शानदार अंदाज में मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा. उन्होंने 10 गेंदों में मात्र नाबाद 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था. गुजरात टाइटंस 163 रनों का लक्ष्य ही दे पाई, जिसका पंजाब किंग्स ने 5 गेंद रहते पीछा कर लिया. अगर गुजरात टाइटंस अंत में थोड़े और रन जोड़ लेती, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता.
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: IPL 2026 में पुरानी टीम से बदला लेने उतरेंगे ऋषभ पंत! देखिए पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
3 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
4 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
6 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
7 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
7 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
7 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines