IPL 2026: LSG के खिलाफ नहीं खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के ये 4 धाकड़ खिलाड़ी! प्लेइंग 11 से रहना पड़ सकता है बाहर

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत LSG से होने वाली है. इस बड़े मैच में DC की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. कुछ बड़े खिलाड़ियों को शायद फाइनल प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ेगा.

Delhi Capitals
1 / 6

Delhi Capitals: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल अच्छी टीम होने के बावजूद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. अब IPL 2026 में उन्होंने अपनी टीम और मजबूत कर ली है. इस सीजन उनसे ताबड़तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद है. DC का स्क्वाड मजबूत है. इसी वजह से सवाल है कि यह टीम किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी. कुछ बड़े प्लेयर्स को अलग-अलग कारणों से बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क2 / 6

मिचेल स्टार्क को IPL 2025 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि मिचेल स्टार्क IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे. वो LSG के मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

विज्ञापन

मुकेश कुमार

मुकेश कुमार3 / 6

दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में जम्मू-कश्मीर के धाकड़ तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया है. वो पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन फॉर्म में हैं और लगातार विकेट झटक रहे हैं. वो भी मुकेश कुमार की तरह स्विंग गेंदबाज हैं. फॉर्म को देखते हुए उन्हें मुकेश से पहले खेलने का मौका मिल सकता है.

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ4 / 6

पृथ्वी शॉ की दो साल बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी हुई है. IPL 2025 में वो अनसोल्ड रहे थे और दिल्ली कैपिटल्स ने 2026 के ऑक्शन में दोबारा उन पर भरोसा दिखाया है. हालांकि, शुरुआत में शायद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलेगा. श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसंका शानदार फॉर्म में हैं. DC मैनेजमेंट केएल राहुल के साथ निसंका को पहले मौका दे सकता है.

विज्ञापन

अभिषेक पोरेल

अभिषेक पोरेल5 / 6

बंगाल के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर दिल्ली कैपिटल्स ने काफी निवेश किया है. वो नंबर 3-4 पर खेलते हैं. हालांकि, इस पोजीशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को टीम में शामिल किया है. ऐसे में अभिषेक को शुरुआत में अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

DC की संभावित प्लेइंग 11

DC की संभावित प्लेइंग 116 / 6

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, आकिब नबी (इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन