IPL 2026 के दौरान अंपायरों की इस गलती पर छिड़ी बहस, जुर्माना लगाने की शुरू हुई मांग

IPL 2026: आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. लगभग हर मुकाबले में कप्तान देरी के साथ मुकाबला खत्म कर रहे हैं. जिसके कारण ही मुकाबला भी बहुत देरी के साथ खत्म हो रहा है. जिससे अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है.

IPL Umpire

IPL Umpire

IPL 2026: आईपीएल 2026 में लगभग हर मुकाबला ही देरी के साथ खत्म हो रहा है. जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण स्लो ओवर रेट का है. स्लो ओवर रेट के कारण कप्तानों पर जुर्माना लग रहा है, लेकिन उसके बाद भी कप्तान इस मैटर को सीरियस नहीं ले रहे हैं. जिसके कारण ही अब मैच देरी से खत्म होने पर नाराजगी शुरू हो गई है. आईपीएल 2026 में एक मुकाबला तो 4 घंटे 22 मिनट तक भी चला. जिसके कारण ही अब अंपायरों के ऊपर भी जुर्माना लगाए जाने की मांग उठने लगी है. 

विज्ञापन

अंपायरों पर लगाना चाहिए जुर्माना 

लगभग हर मुकाबला देरी से खत्म होने पर एमसीसी के हेड ऑफ क्रिकेट फ्रेजर स्टीवर्ट बहुत ज्यादा नाराज हैं. उन्होंने इसके बारे में बोलते हुए कहा, ‘अंपायर मैच स्लो होने दे रहे हैं. मुझे लगता है कि ये अंपायर की जॉब है कि वो गेम को चलाएं. लेकिन जब हर ब्रेक पर ऐड होता है और करोड़ों लोग देख रहे होते हैं तो आप समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों नहीं हो पाता.’ 

विज्ञापन

फ्रेजर स्टीवर्ट का मानना है कि अंपायर मैदान पर सही से नियमों का पालन नहीं करा पा रहे हैं. जिसके कारण ही उनके खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए. स्टीवर्ट ने बताया कि एक मैच के दौरान वो दूसरी पारी के सिर्फ 6 से 7 ओवर ही देख सके और दोबारा वापस लौट आए. होटल पहुंचकर जब उन्होंने टीवी खोला तो भी 5 ओवर का खेल बचा हुआ था.  

विज्ञापन

अब तक 5 कप्तानों पर लग चुका है जुर्माना 

आईपीएल 2026 में अब तक 5 कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लग चुका है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 1-1 बार जुर्माना लगा है. वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर तो 2 बार जुर्माना लग चुका है. अब तक 84 लाख रुपये का जुर्माना आईपीएल में कप्तानों पर लगा है. हालांकि उसके बाद भी कोई भी कप्तान इसके ऊपर ध्यान नहीं दे रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ