हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 में सबसे ज्यादा व्यूअरशिप वाले मुकाबले, टॉप 4 मैचों में इस एक फ्रेंचाइजी का नाम शामिल

Most watched matches in IPL 2026: आईपीएल 2026 हर एक टीम के लिए यादगार रहा है. इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड बनते देखने को मिले. इस बार व्यूअरशिप के मामले में कई मैचों ने रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. टॉप 4 मैचों की लिस्ट में एक टीम का नाम हर मैच में शामिल है.

विज्ञापन

Most watched matches in IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन यादगार रहा है. इस सीजन एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिले हैं. सभी टीमों की तरफ से जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले, जिससे फैंस के अंदर जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. इस बार व्यूअरशिप के मामले में भी आईपीएल ने कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं. जियोहॉटस्टार के पास टूर्नामेंट को टेलीकास्ट करने की जिम्मेदारी थी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मुकाबले कौन से रहे हैं. इस लिस्ट में एक टीम का नाम हर मैच में आ रहा है. यहां देखें टॉप 4 की लिस्ट

व्यूअरशिप में देखने को मिला आरसीबी का क्रेज

आरसीबी की टीम ने कमाल का प्रदर्शन कर इस सीजन में हर किसी का दिल जीतने का काम किया है. टीम ने ना सिर्फ ट्रॉफी जीती बल्कि व्यूअरशिप के मामले में भी कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं. टॉप 4 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हर मैच में आरसीबी का नाम शामिल है.

जियोहॉटस्टार पर आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए फाइनल के मैच में मैच में सबसे ज्यादा 551 मिलियन व्यूज आए. इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मैच रहा, जिसको 434 मिलियन व्यूज मिले. तीसरे नंबर पर आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मुकाबला रहा. इस मैच को जियोहॉटस्टार पर 413 मिलियन व्यूज मिले. चौथे नंबर वाले मैच में भी आरसीबी का नाम है. मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए इस मैच में 410 मिलियन व्यूज मिले.

विज्ञापन

आरसीबी ने जीता लगातार दूसरा खिताब

आरसीबी की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया है. इस सीजन टीम ने 14 में से 9 मैचों में जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी. टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी. इसके बाद आरसीबी ने प्लेऑफ के पहले मैच में गुजरात को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी. फाइनल में एक बार फिर से आरसीबी की टक्कर गुजरात से हुई और टीम ने 5 विकेट से मुकाबला जीत टाइटल अपने नाम किया. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026 खत्म होने के बाद अब इस सीरीज में तबाही मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola