डग आउट में मोबाइल चलाने का मामला, एंटी करप्शन प्रोटोकॉल ब्रीच के लिए BCCI ने RR मैनेजर को भेजा नोटिस!
Mobile use in Dug Out Controversy: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर के डग आउट में बैठकर फोन चलाने का मामला तूल पकड़ रहा है. अब बीसीसीआई की तरफ से इस मामले में पहला कदम उठाया गया है. एंटी करप्शन प्रोटोकॉल ब्रीच के लिए उनके पास नोटिस भेजा गया है.

Mobile use in Dug Out Controversy: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर का मैच के दौरान डग आउट में मोबाइल चलाने का मामला पूरी तरह से आग पकड़ चुका है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है और लोग लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं. इसी बीच बीसीसीआई भी इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्शन में नजर आ रही है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार बोर्ड की तरफ से इसको लेकर एक बड़ा कमद उठाया गया है.
BCCI ने भेजा नोटिस
2 / 6इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर रोमी भिंडर को नोटिस भेजा है. इस मामले में इन्वेस्टिगेशन की तरफ ये पहला कदम है. उनको ये नोटिस एंटी करप्शन प्रोटकॉल ब्रीच को लेकर किया गया है.
मैच के दौरान चलाया फोन
3 / 6रोमी भिंडर ने आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान डग आउट में बैठकर फोन चला रहे थे. उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे थे. इस वीडियो के बाहर आने के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार बवाल मचा हुआ है. पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी इस मामले पर निंदा कर चुके हैं.
48 घंटों में देना होगा जवाब
4 / 6बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए इस नोटिस का जवाब रोमी भिंडर को 48 घंटों के अंदर देना होगा. इस जवाब में उनको पूरा कारण बताना होगा कि वो क्यों मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे. उनका जवाब सामने आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
भिंडर को हैं हेल्थ प्रॉब्लम्स
5 / 6रिपोर्ट में सामने आ रही जानकारी के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को हेल्थ इशू हैं और उनका फोन चलाना भी इसी से जुड़ा हुआ है. बीते दिनों उन्हें लंग इशू के चलते नागपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था.
भिंडर के पास फोन चलाने
6 / 6रोमी भिंडर को हेल्थ इशू के चलते डग आउट में फोन ले जाने की अनुमति मिली हुई है. हालांकि इसके बाद भी उनको वहां बैठकर फोन चलाने की अनुमति नहीं है. भिंडर अस्थमा से भी ग्रस्त हैं. मेडिकल दिक्कतों के चलते ही उन्होंने 10 किलो वजन खोया था.



















