Team India: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही कई युवा खिलाड़ियों को टीम में खेलने का मौका मिल रहा है. जिसके बाद से ही लगभग हर दौरे पर कोई न कोई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करता हुआ नजर आ ही जाता है. जिसके कारण ही पिछले 2 महीने में ही टीम इंडिया ने 8 खिलाड़ियों को डेब्यू करा दिया है. हालांकि हैरानी की बात ये है कि सिर्फ 1 ही खिलाड़ी इस दौरान सिर्फ फेल हुआ है. अन्य सभी ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है.
टीम इंडिया के लिए 8 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
आईपीएल 2026 के फौरन बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला. जिसमें स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार को डेब्यू का मौका मिला है. उन्होंने पहली पारी में ही 6 विकेट लेकर कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे, तेज गेंदबाज गूरनूर बरार और प्रिंस यादव ने डेब्यू किया था. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपना डेब्यू किया था. जहां पर प्रिंस ने प्रभावित किया, लेकिन शेडगे ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में अब जगह ले सकता है ये स्टार, मजबूर हो गए हैं अय्यर-गंभीर
वैभव सूर्यवंशी ने मचा दिया धमाल
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपना डेब्यू किया था. उस सीरीज में वैभव के बल्ले से रन नहीं आए, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा ने डेब्यू किया. दोनों ने ही अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. ऐसे में टीम इंडिया को भविष्य के स्टार खिलाड़ी मिल रहे हैं. हालांकि एशियन गेम्स 2026 के दौरान इनमें से बहुत ही कम खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, बुमराह समेत 5 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
11 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
40 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines