IPL 2026 SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी की टीम टॉप पर काबिज है और सनराइजर्स की टीम तीसरे नंबर पर है. सनराइजर्स की टीम इस मैच में बड़ी जीत हासिल कर टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. इस सीजन का पहला मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच ही हुआ था, जिसमें आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. सनराइजर्स के पास हार का बदला लेने का शानदार मौका होगा. आइए आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी हर एक जानकारी.
SRH vs RCB में किसका पलड़ा भारी?
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सनराइजर्स का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 14 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं आरसीबी की टीम 12 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है. पिछले 5 मैचों में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. 2 मैचों में आरसीबी ने बाजी मारी है तो वहीं 3 बार सनराइजर्स जीत चुकी है.
कब और कहां खेला जाएगा SRH vs RCB?
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का ये मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इस मैच में खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
SRH vs RCB मैच की मौसम और पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार ये मुकाबला पिच नंबर 2 होगा. इस मैदान पर जमकर रनों का अंबार लगता है तो ऐसे में ये मैच भी बल्लेबाजों के लिए शानदार हो सकता है. पिछली बार जब इस पिच पर मुकाबला हुआ था तो सनराइजर्स की टीम ने दिल्ली के खिलाफ 242 रन बनाए थे तो वहीं टीम पंजाब के खिलाफ 234 भी बना चुकी है. मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XI: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड/सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड
ये भी पढ़िए- PAK vs AUS: पाकिस्तान की वनडे टीम से हुई इन 6 खिलाड़ियों को छुट्टी! पूर्व कप्तान का नाम भी लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines