IPL 2026: आईपीएल का नया सीजन अब बस कुछ दिनों में शुरू होने ही वाला है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले फ्रेंचाइजी के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम के कप्तान पैट कमिंस मंगलवार 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंच रहे हैं. हालांकि, कप्तान कमिंस शुरुआत के कुछ मैचों में टीम के लिए कप्तान नहीं कर पाएंगे और उनकी जगह ईशान किशन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी की तरफ से इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है. पिछला सीजन खराब जाने के बाद फैंस को टीम से इस सीजन बड़ी उम्मीदें होंगी.
पहला मैच किस दिन खेलेगी SRH?
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच खेलने जा रही है. टीम का पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ होगा. इसके लिए टीम के कप्तान 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेंगे तो वहीं बाकी टीम के खिलाड़ियों की भी वहां पहुंचने की उम्मीद रहेगी.
इसी के साथ क्रिकबज की रिपोर्ट में फ्रेंचाइजी की तरफ से बताया गया है कि ईशान किशन 25 मार्च को कप्तानों के फोटोशूट में मुंबई में दिखेंगे. इस मीटिंग में 10 टीमों के कप्तान ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए पहुंचेंगे. जानकारी के अनुसार 12 बजे फोटोशूट शुरू होगा तो वहीं शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मीटिंग शुरू होगी.
तूफानी बल्लेबाजी की होगी फैंस को आस
आईपीएल में सनराइजर्स की टीम को धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. टीम में एक से बढ़कर एक धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं जो कि तूफानी अंदाज में रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे तो वहीं तीसरे नंबर पर ईशान किशन दम दिखाएंगे. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में टीम के पास नीतीश रेड्डी और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी होंगे. इसके अलावा टीम के पास अनिकेत वर्मा और सलिल अरोड़ा जैसे युवा बल्लेबाज भी हैं जो कि आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.
SRH का फुल स्क्वॉड
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, एस रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान किशन (स्टैंड इन कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, ओंकार तुकाराम तरमले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रायंस फुलेट्रा, शिवम मावी.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को दिया खास अवॉर्ड, खुशी से गदगद हुए कप्तान, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines