IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा. दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल करने के बाद उतर रही हैं. दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम होगा. फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो दोनों ही टीमों ने 3-3 मैचों में जीत हासिल की है.सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में दिल्ली के खिलाफ एक ऐसा खिलाड़ी है जो कि दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने का दम रखता है. इस खिलाड़ी को काव्या मारन ने 23 करोड़ के प्राइज के साथ टीम में जोड़ा है. आइए आपको भी बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है.
गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाएगा 23 करोड़ी खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में साउथ अफ्रीका का स्टार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन हैं जो कि इस टूर्नामेंट में कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अभी तक इस सीजन में खेले 6 मैचों में 283 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 144.39 की स्ट्राइक रेट से रन आ रहे हैं तो वहीं उनका औसत 47.17 का रहा है. इस सीजन क्लासेन का बल्ला जमकर गरज रहा है और वो अभी तक एक भी बार स्पिन गेंदबाजों का शिकार नहीं बने हैं. ऐसे में दिल्ली के स्पिन डिपार्टमेंट के लिए वो बड़ा खतरा साबित हो सकते. उनके आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं.
DC के गेंदबाजों को रहना होगा सावधान!
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को हेनरिक क्लासेन के सामने सावधान रहना होगा. उनका रिकॉर्ड कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और लुंगी एंगिडी के खिलाफ शानदार नजर आ रहा है. कुलदीप यादव की फिरकी के सामने जहां दूसरे बल्लेबाज जूझते हैं वहीं क्लासेन 192 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते है. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल के सामने उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा है और वो उनको केवल 1 बार ही आउट कर पाए हैं. लुंगी एनगिडी के खिलाफ तो उनका बल्ला जमकर आग उगलता है. उनके सामने क्लासेन का स्ट्राइक रेट 243 रहा है.
ये भी पढ़िए- टीम इंडिया में होगी इन 5 अनकैप्ड बल्लेबाजों की एंट्री! BCCI का का नया प्लान बदल सकता है किस्मत
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
31 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
31 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines