टीम इंडिया में होगी इन 5 अनकैप्ड बल्लेबाजों की एंट्री! BCCI का का नया प्लान बदल सकता है किस्मत

बीसीसीआई जल्द ही 2 टीम इंडिया बनाने पर विचार कर रही है. इसके तहत टीम में कुछ नए युवा खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है. सामने आई रिपोर्ट में 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है जो कि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में एंट्री पा सकते हैं.

jacket (1)
1 / 6

Uncapped Batsmen in team India: भारत में इन दिनों आईपीएल खेला जा रहा है, जिसमें कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच बीसीसीआई का नया मास्टर प्लान सामने आया है जिसके मुताबिक बोर्ड 2 टी20 टीम बनाने पर विचार कर रही है. ऐसे में कई युवा अनकैप्ड बल्लेबाजों के नाम सामने आ रहे हैं जो कि टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. ये सभी आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी2 / 6

15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों के सामने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं. जल्द ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. 

विज्ञापन

प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या3 / 6

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्या का बल्ला भी इस सीजन जमकर गरज रहा है. अभी तक खेले मैचों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है. उन्होंने इस सीजन खेले 5 मैचों में 211 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 248 का रहा है.

अंगकृष रघुवंशी

अंगकृष रघुवंशी4 / 6

केकेआर के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी भी इस सीजन शानदार रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई जल्द ही उनको टी20 टीम इंडिया में मौका दे सकती है. 

विज्ञापन

शशांक सिंह

शशांक सिंह5 / 6

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह पर भी बीसीसीआई की नजर बनी हुई है. पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी उनकी शॉट्स लगाने की प्रतिभा शानदार नजर आ रही है. ऐसे में बोर्ड उनको जल्द ही टी20 टीम इंडिया में मौका दे सकता है.

आयुष बदोनी

आयुष बदोनी6 / 6

लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेल रहे आयुष बदोनी बीते कुछ सालों से बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में भी वो शानदार बल्लेबाज कर रहे हैं और दिल्ली के कप्तान हैं. बोर्ड उनको जल्द ही टी20 टीम इंडिया में एंट्री दे सकता है. हाल ही में उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी चुना गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन