IPL 2026: 'करो या मरो' मैच से पहले पंजाब किंग्स के लिए खुशखबरी, LSG का धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर!

Mitchell Marsh Ruled Out: IPL 2026 में पंजाब किंग्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है. इस मैच से पहले पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. LSG का सबसे खतरनाक बल्लेबाज इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होगा.

Mitchell Marsh Ruled Out

Mitchell Marsh Ruled Out: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रहा है. इस मैच से कुछ घंटे पहले अब पंजाब किंग्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. पंजाब को अपने पिछले 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब प्लेऑफ के लिए अगर उन्हें अपनी दावेदारी बनाए रखनी है, तो फिर LSG के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करने की सख्त जरूरत है. बताया जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ बल्लेबाज मिचेल मार्श इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे.

विज्ञापन

LSG का स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर!

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 निराशाजनक साबित हुआ है और अभी वो पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर हैं. इतने खराब सीजन के बावजूद LSG के लिए मिचेल मार्श का सीजन तगड़ा साबित हुआ. वो अपनी टीम के लिए इस सीजन 500 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. अब ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक मिचेल मार्श PBKS के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं होंगे. अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि मार्श किस कारण से नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के लिए मार्श का नहीं खेलना अच्छी खबर है

पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए किसी भी हालत में LSG को पराजित करना है. मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे हैं. उनका बाहर होना पंजाब किंग्स के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि उन्हें अब इस तूफानी बल्लेबाज से नहीं निपटना पड़ेगा. मार्श की गैरमौजूदगी में LSG का बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन भी खराब होगा.

विज्ञापन

मिचेल मार्श का IPL 2026 में प्रदर्शन

IPL 2026 में मिचेल मार्श ने अब तक 13 मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 563 रन बनाए हैं. उन्होंने 43.30 के शानदार औसत से बल्लेबाजी की है और इस सीजन 36 छक्के जड़े हैं. मार्श का स्ट्राइक रेट 163.16 का रहा है और वो 1 शतक जड़ चुके हैं. इस सीजन मार्श ने तीन अर्धशतक भी जड़े हैं. अब देखना होगा कि आखिरी मैच में LSG को उनकी कमी खलती है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ