IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अब संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान, माही पर साधा निशाना

IPL 2026: आईपीएल में लंबे समय से सवाल चल रहा है कि कब महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं? आईपीएल 2026 में भी यही सवाल चला है. हालांकि अभी तक इसका कोई भी सही जवाब किसी को भी नहीं मिला है. जिसको लेकर अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है.

ms dhoni and sanjay manjrekar

ms dhoni and sanjay manjrekar

IPL 2026: आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के कारण खेलते हुए नहीं नजर आए. चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी अब ऋतुराज गायकवाड़ संभालते हैं, तो वहीं विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही सिर्फ फिनिशर की भूमिका में ही माही की कमी सीएसके टीम को खली है. आईपीएल 2026 में उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला है. जिसको लेकर अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बहुत ही चौंकाने वाला बयान दिया है. 

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

अपने विवादित बयानों के लिए खबरों में बने रहने वाले संजय मांजरेकर से अब महेंद्र सिंह धोनी के फेयरवेल मैच को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, ‘अगर आप मुझसे बहुत छोटा और ईमानदार जवाब चाहते हैं. तो फर्क नहीं पड़ता. मुझे कोई परवाह नहीं है… वह खेलें या न खेलें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हां, CSK ने इस स्थिति को बहुत अलग तरीके से संभाला है. अब इसमें मेरी दिलचस्पी भी खत्म हो गई है. जो उन्होंने भारत के लिए किया, वह मैं हर रात याद करता हूं. मेरे पसंदीदा कप्तान हैं और सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक हैं. मुझे महेंद्र सिंह धोनी बहुत पसंद हैं, जो उन्होंने किया उसके लिए. मौजूदा धोनी अब पहले जैसे नहीं रहे.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन लुटाने वाली 5 टीमें, इस फ्रेंचाइजी ने नाक कटाई

सीएसके की टीम पर लगाया बड़ा आरोप 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर बड़ा आरोप संजय मांजरेकर ने लगाया है. उनका मानना है कि सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम को खराब किया है. इस बारे में बोलते हुए मांजरेकर ने कहा, ‘CSK ने धोनी के नाम को बहुत खराब तरीके से संभाला. इसका असर पूरी टीम पर पड़ा. धोनी एक आखिरी मैच खेलें या नहीं, यह उनके फैंस और बाकी लोगों के लिए है. मैं वही धोनी याद रखूंगा, जो मैंने भारत और CSK के लिए देखा. यहां तक कि अगर इस टीम को धोनी अपने चरम पर रहते हुए लीड करते, तो यह टीम प्लेऑफ में होती.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ