IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पिछले सीजन से ही टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2026 में भी वो अपनी टीम के लिए मुश्किल समय में रन बना रहे हैं. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में ही नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी के मैच फिनिशर टिम डेविड पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब उन्होंने इसके पीछे का राज बताया है. डेविड को इस बात का डर सताता रहता है.
आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर बोले टिम डेविड
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने आईपीएल 2026 में अब तक 6 पारियों में 86.50 की औसत से 173 रन बनाए हैं. वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.52 का रहा है. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. पिछले सीजन भी उन्होंने इसी अंदाज में खेला था. जिसके बारे में बात करते हुए मीडिया ने उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए धीमे खेलना जोखिम भरा होगा क्योंकि तब टीम कहेगी कि आप हमारे किसी काम के नहीं. इसलिए आपसे बाद में मिलते हैं. लेकिन जोखिम लेते रहने के लिए खुद पर खूब भरोसा चाहिए होता है क्योंकि आपको पता होता है कि अगर यह रन नहीं आए तो आलोचना की जाएगी.’ मौजूदा समय में मैच फिनिशर के ऊपर सबसे ज्यादा दबाव होता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में इन 5 बल्लेबाजों ने जड़ा है धमाकेदार शतक, लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी
दबाव में क्या करते हैं टिम डेविड
मैच फिनिशर होने के कारण टिम डेविड जब भी बल्लेबाजी के लिए आते हैं, तो उनके ऊपर हमेशा से ही दबाव रहता है. उस दबाव के बारे में बात करते हुए टिम डेविड ने कहा, ‘आईपीएल का एक बड़ा हिस्सा इस बात का रहता है कि जब चीजें आपके हिसाब से न हो तब खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालना और खुद को ज्यादा कड़ाई से जज नहीं करना है. आपको जो कुछ हो रहा है तो उसे झेलना होता है क्योंकि मैच हमेशा जैसे आप चाहें वैसे नहीं जाते. इसलिए जब अच्छे दिन हो तब मजे करने चाहिए. जब मैं रंग में होता हूं तो बड़ा मजा आता है.’ खराब प्रदर्शन के कारण ही मुंबई इंडियंस ने उन्हें बाहर किया था.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: शर्मनाक हार के बाद हार्दिक पांड्या पर भड़के इरफान पठान, बता दिया खराब कप्तान
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines