Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: मौजूदा समय में चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2026 के लिए अपना कैंप शुरू कर दिया है. टीम के कई खिलाड़ी फिलहाल लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आ रहे हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ी इंजरी की समस्या से भी जूझ रहे हैं. आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी को बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम के मैच विनर गेंदबाज जोश हेजलवुड अब फिट हो गए हैं. वो पहले मैच से चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.
आईपीएल 2026 से पहले जोश हेजलवुड हो गए फिट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने जोश हेजलवुड के फिट होने का ऐलान कर दिया है. हालांकि इंजरी के कारण ही हेजलवुड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल सके. जिसके कारण ही उनकी टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गए. पैट कमिंस भी अब मैच फिट हो गए हैं. आईपीएल से पहले इन खिलाड़ियों के फिट होने पर डोडेमाइड ने कहा, ‘जो है सो है. यह टाइमिंग का मामला है. अगर इसका उल्टा होता, IPL पहले होता और वर्ल्ड कप दूसरा, तो वे वर्ल्ड कप खेलने के लिए IPL मिस कर देते. यह हमारे लिए बिल्कुल भी फ्रस्ट्रेटिंग नहीं होने वाला है. हम ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने और सफल होने के उनके कमिटमेंट को जानते हैं.’ आरसीबी के साथ ही साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी पैट कमिंस के फिट होने पर बहुत ज्यादा खुश है.
ये भी पढ़ें: अफरीदी-यूसुफ पर जमकर बरसे शादाब खान, दुनिया के सामने सरेआम किया ‘बेइज्जत’
पिछले सीजन के हीरो थे जोश हेजलवुड
आरसीब की टीम ने आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी उठाई थी. टीम के 18 सालों का इंतजार खत्म हुआ था. जिसमें जोश हेजलवुड का बहुत ही अहम योगदान था. हेजलवुड ने आरसीबी के लिए लगातार मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया था. फाइनल मुकाबले में भी जोश ने अहम योगदान दिया था. भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से नहीं खेले हैं. वहीं यश दयाल भी नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में हेजलवुड का फिट होना आरसीबी की टीम को बहुत ज्यादा राहत देने वाली खबर है.
ये भी पढ़ें: IND vs NED: जीत के बाद पिच को लेकर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया आगे का क्या है प्लान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
12 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines