हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 में आरसीबी के पास है CSK और MI के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका, करना होगा ये बड़ा कारनामा

IPL 2026: पूरे 18 सालों के इंतजार के बाद आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया. इस सीजन में भी टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में आरसीबी के पास बड़ी टीमें सीएसके और मुंबई इंडियंस के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन
royal challengers bengaluru IPL 2026

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मौजूदा समय में आईपीएल की चैंपियन है. ऐसे में वो आईपीएल 2026 में टाइटल को डिफेंड करने उतरेगी. आरसीबी की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में उनके पास बैक टू बैक सीजन में जीतने का मौका है. विराट कोहली की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इस टीम के पास अच्छा बैलेंस नजर आ रहा है. ऐसे में उनके पास चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की बराबरी करने का भी मौका है. 

आरसीबी के पास है बैक-बैक ट्रॉफी जीतने का मौका  

अब तक आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 2 टीमों ने ही बैक टू बैक ट्रॉफी जीती है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2010 और 2011 में बैक टू बैक ट्रॉफी जीती है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम किया था. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर सकती है. इस टीम के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है. 

कप्तान रजत पाटीदार के अलावा इस टीम में जितेश शर्मा, फिल सॉल्ट, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे पिछले सीजन के हीरो अभी भी टीम के पास है. वहीं इसके अलावा अब जैकब बेथेल भी इस सीजन ज्यादा मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा इस टीम में अब वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी और मंगेश यादव जैसे शानदार खिलाड़ी भी जुड़े हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या IPL 2026 से पहले बदलेगा KKR का कप्तान? नई रिपोर्ट ने मचाई खलबली! मिल गया जवाब

RCB का आईपीएल 2026 में स्क्वॉड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, विक्की ओस्तवाल.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जय शाह ने दिया सूर्या-गंभीर को बड़ा टारगेट, क्या उम्मीदों पर खरे उतरेंगे कप्तान और कोच?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola