हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: CSK के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, रोहित शर्मा होंगे प्लेइंग 11 से बाहर!

IPL 2026: वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है. इस मैच से पहले मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर पूरी तरह से खुश नहीं हैं और वो इस मैच की प्लेइंग 11 से बाहर रह सकते हैं.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 का एक बड़ा मुकाबला 23 अप्रैल को होने जा रहा है. इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के इस मैच में खेलने पर भी सस्पेंस बन गया है. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार रोहित इस मैच की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. रोहित अभी तक अपनी फिटनेस को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं, इसके चलते वो इस मैच से बाहर बैठने का फैसला करेंगे. चेन्नई के खिलाफ उनका मैदान पर नहीं उतरना मुंबई के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है.

आरसीबी के खिलाफ मैच में लगी थी चोट

रोहित शर्मा इस सीजन की शुरुआत में कमाल की लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने पहले ही मैच में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा था लेकिन इसके बाद आरसीबी के खिलाफ मैच में उनको हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी. इस मैच में उनको चोट के चलते रिटायर्ड आउट होना पड़ा था. ये मुकाबला 12 अप्रैल को खेला गया था. लगभग 10 दिनों के बाद रोहित अब नेट्स में बल्लेबाजी करना तो शुरू कर चुके हैं लेकिन मैच फिट नहीं हो पाए हैं. अपनी फिटनेस को लेकर वो किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं करना चाहते हैं.

डी कॉक और रिकल्टन की जोड़ी करेगी ओपनिंग

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी क्विंटन डी कॉक और रियान रिकल्टन टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरेंगे. मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 4 मैचों में हार के बाद अब वापसी कर चुकी है. पिछले मैच में टीम ने गुजरात को 99 रनों के बड़े अंतर से हराया था. चेन्नई के खिलाफ मुंबई को जीत हासिल करने के लिए पूरा दम लगाना होगा. फिलहाल, मुंबई 6 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: 4 हार के बाद बदल जाएगी CSK की प्लेइंग 11! मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम में होंगे 3 बड़े बदलाव?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola