IPL 2026: 4 हार के बाद बदल जाएगी CSK की प्लेइंग 11! मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम में होंगे 3 बड़े बदलाव?

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से वानखेड़े में होने जा रहा है. इस मैच के लिए टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव होना पूरी तरह से तय है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कौन से खिलाड़ी प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं.

jacket (17)
1 / 7

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस से 23 अप्रैल को होने जा रहा है. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. सीएसके इस मैच में हार के बाद उतर रही है तो वहीं मुंबई की टीम ने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. चेन्नई की प्लेइंग 11 इस मैच में पूरी तरह से बदली हुई नजर आने वाली है. टीम इस मैच में 3 बड़े बदलाव कर सकती है.

विज्ञापन

सैमसन और गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग

सैमसन और गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग2 / 7

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं. संजू का बल्ला एक ही मैच में चला है तो वहीं गायकवाड़ अभी भी अपनी फॉर्म तलाश रहे हैं. 

विज्ञापन

म्हात्रे की जगह आएंगे उर्विल

म्हात्रे की जगह आएंगे उर्विल3 / 7

18 साल के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे चोट के चलते पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मुंबई के खिलाफ प्लेइंग 11 में उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है. टी20 क्रिकेट में उर्विल पटेल के आंकड़े बेहद ही शानदार हैं. 

मिडिल ऑर्डर पर होगा दारोमदार

मिडिल ऑर्डर पर होगा दारोमदार4 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर पर भी इस मैच में काफी दारोमदार होगा. सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे को मिडिल ऑर्डर में दम दिखाना होगा तब ही टीम मुंबई को हराने में कामयाब हो पाएगी.

विज्ञापन

गेंदबाजी में जुड़ेंगे स्पेंसर जॉनसन

गेंदबाजी में जुड़ेंगे स्पेंसर जॉनसन5 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में मुंबई के खिलाफ स्पेंसर जॉनसन को प्लेइंग 11 में खिला सकती है. खलील अहमद के चोटिल होकर बाहर होने के बाद से ही टीम की तेज गेंदबाजी कमजोर दिख रही है. ऐसे में स्पेंसर जॉनसन, अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन को कमाल करना होगा.

कौन बनेगा इम्पैक्ट खिलाड़ी?

कौन बनेगा इम्पैक्ट खिलाड़ी?6 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी अगर चल जाती है तो टीम को दूसरी पारी में गेंदबाजी करने के लिए एक एक्स्ट्रा गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में गुरजपनीत सिंह एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ सकते हैं. 

विज्ञापन

CSK की संभावित प्लेइंग 11

CSK की संभावित प्लेइंग 117 / 7

संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन