IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान कमाल का प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन अब अगले टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं. झारखंड टी-20 लीग की अब तैयारी चल रही है. जहां पर हुए ऑक्शन में टीम इंडिया के स्टार किशन कौड़ियों के भाव में बिक गए. वहीं मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी पर पैसों की बारिश हो गई है. हालांकि इसके पीछे का अलग कारण भी अब सामने आ रहा है. इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. आईपीएल के कई स्टार इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
कौड़ियों के भाव में बिके ईशान किशन
झारखंड टी-20 लीग की तैयारियां चल रही है. इस लीग में रांची टाइटन्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटा नागपुर रॉयल्स, कोयलाांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स नाम की 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. राज्य के स्टार खिलाड़ियों की 31 मई को बोली लगी. जहां पर सबसे महंगे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज रहे. जिन्हें कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम ने 15.25 लाख रुपये में खरीदा. वहीं टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर सिर्फ 14.7 लाख रूपये की ही बोली लगी. उन्हें संथाल स्ट्राइकर्स की टीम ने खरीदा है. इस दौरान छोटा नागपुर रॉयल्स की टीम ने विराट सिंह को 13 लाख रूपये में खरीदा. एक टीम के पास 50 लाख रुपये का ही पर्स था.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final: RCB को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी
किशन का लीग में खेल पाना बहुत ही मुश्किल
भले ही संथाल स्ट्राइकर्स की टीम ने ईशान किशन को खरीदा है, लेकिन उनके लिए इस लीग में खेल पाना बहुत ही मुश्किल है. झारखंड टी-20 लीग की शुरुआत 10 जून को होनी है. वहीं 13 जून से टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में किशन टीम इंडिया का हिस्सा होंगे और शुरुआती मैचों में खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. हालांकि संथाल स्ट्राइकर्स की टीम उम्मीद कर रही है कि टूर्नामेंट के सेकंड हाफ में किशन कुछ मुकाबले खेल जाएंगे.
ये भी पढ़ें: क्या जल्द ही वैभव सूर्यवंशी करेंगे टेस्ट टीम में डेब्यू? अजीत अगरकर के आगे दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
6 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines