हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: रिंकू सिंह के खेली धमाकेदार पारी, तो इमोशनल हुई मंगेतर प्रिया सरोज, सोशल मीडिया पर रिएक्शन वायरल

IPL 2026: लंबे समय से रिंकू सिंह के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है. मैदान से भी रिंकू के बल्ले से नहीं आ रहे थे. इसी बीच उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया. जिसके बाद उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया. हालांकि अब रिंकू सिंह ने बल्ले के साथ धमाकेदार कमबैक कर लिया है.

विज्ञापन
rinku singh fiancee priya saroj

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल 2026 में अब तक सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है. दोनों ही मुकाबलों में रिंकू सिंह की जीत के हीरो बने हैं. इसी के साथ टीम के नए उपकप्तान रिंकू ने भी शानदार कमबैक कर लिया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रिंकू ने बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फील्डिंग में भी कमाल किया. जिसके बाद स्टेडियम में बैठी उनके मंगेतर प्रिया सरोज भी इमोशनल हो गई. उनका रिएक्शन अब तेजी से वायरल हो रहा है. 

रिंकू सिंह की मंगेतर हुई इमोशनल 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रिंकू सिंह अपनी टीम के हीरो बने. इस दौरान स्टेडियम में उन्हें चीयर करने के लिए उनकी मंगेतर और सपा से मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज भी पहुंची थी. मुकाबले के बाद केकेआर की टीम ने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो रिंकू की पारी को उनके पिता को समर्पित कर रही है. वीडियो में प्रिया सरोज ने कहा, ‘उन्होंने खेला ही अपने पिता के लिए हैं. हम सब उन्हें बहुत मिस करते हैं. ये प्रदर्शन उनके पिता के लिए था.’ इस जीत के बाद रिंकू भी जोश में नजर आए. वहीं प्रिया सरोज भी बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आई. रिंकू ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में बतौर फीनिशर खराब विकेट पर छक्कों की बारिश कर दी थी. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्यों फोटो के बदले बच्चे से 100 रुपये मांगने लगे वैभव सूर्यवंशी? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

विज्ञापन

धमाकेदार अंदाज में रिंकू ने किया कमबैक 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक समय 73 रनों पर 6 विकेट गंवाकर जूझ रही थी. ऐसे समय में रिंकू सिंह ने अपनी टीम के लिए 51 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही कोलकाता की टीम 155 रन बना सकी और अंत में सुपर ओवर में मुकाबला जीत गई. रिंकू ने फील्डिंग के दौरान भी 4 कैच पकड़े. जिसके बाद सुपर ओवर में भी 1 कैच पकड़ा और अंत में चौका मारकर अपनी टीम को जिताया. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी नाबाद 53 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी.

ये भी पढ़ें: MI-CSK नहीं ये है IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीतने वाली टीम, देखें टॉप 5 की लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola