MI-CSK नहीं ये है IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीतने वाली टीम, देखें टॉप 5 की लिस्ट

IPL 2026: आईपीएल के इस सीजन का पहला सुपर ओवर लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में केकेआर ने जीत दर्ज की. ऐसे में आइए आपको भी बताते हैं कि कौन सी टीम ने सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीते हैं.

jacket (1) (15)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस सीजन का पहला सुपर ओवर मुकाबला देखने को मिला. केकेआर ने रिंकू सिंह और सुनील नरेन के दम पर सुपर ओवर में बाजी मारते हुए 2 अहम अंक हासिल किए. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीतने वाली टीम कौन सी है. इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी धाकड़ टीमों को टॉप पर जगह नहीं मिल पाई है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर ओवर वाले मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. टीम ने अब तक 5 सुपर ओवर मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 4 बार जीत दर्ज की है. 

विज्ञापन

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स3 / 6

श्रेयस अय्यर की कप्तानी  में इस सीजन धमाकेदार अंदाज में क्रिकेट खेल रही पंजाब किंग्स के आंकड़े भी सुपर ओवर मैच में कमाल के हैं. टीम ने अब तक आईपीएल में 4 सुपर ओवर वाले मैच खेले हैं, जिसमें से 3 बार जीत दर्ज की है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4 / 6

साल 2025 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम आरसीबी का नाम भी इस लिस्ट में है. टीम ने अब तक आईपीएल में 3 सुपर ओवर मैच खेले हैं, जिसमें से 2 बार जीत हासिल की है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस5 / 6

आईपीएल 2026 में पिछड़ती हुई नजर आ रही मुंबई इंडियंस की टीम भी सुपर ओवर जीतने के मामले में ज्यादा पीछे नहीं है. टीम ने अब तक 4 सुपर ओवर के मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 2 बार जीत दर्ज की है. 

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स6 / 6

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है. आईपीएल में फ्रेंचाइजी ने अब तक 5 सुपर ओवर खेले हैं, जिसमें से केवल 2 मैचों में ही टीम ने जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन