RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बल्लेबाजी में अपने विदेशी खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा निर्भर थी. टॉप ऑर्डर में एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के साथ ही साथ निकोलस पूरन भी टॉप 4 में ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले सीजन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे निकोलस पूरन ने अपनी खराब फॉर्म से बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही लखनऊ टीम की स्थिति भी खराब नजर आ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी पूरन सस्ते में ही पवेलियन लौट गए.
निकोलस पूरन का खराब फॉर्म जारी
लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने उतरी. इस मुकाबले में लखनऊ की टीम को निकोलस पूरन से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे निकोलस पूरन ने 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बनाया और उसके बाद जोश हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. उसके इस अंदाज में आउट होने के बाद लखनऊ की टीम दबाव में आ गई. पूरन को फ्रेंचाइजी ने 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. जिसके कारण ही उनके ऊपर और ज्यादा दबाव नजर आ रहा है. आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में आयुष बदोनी और मुकुल चौधरी ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलकर अपनी टीम की इज्जत बचाई. आरसीबी के गेंदबाजों ने पारी के दौरान लखनऊ के किसी भी बल्लेबाज को खुलकर नहीं खेलने दिया.
ये भी पढ़ें: PSL 2026 के दौरान विदेशी खिलाड़ियों ने चलाई मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर की भी ली जानकारी
लगातार फेल हो रहे हैं निकोलस पूरन
आईपीएल 2026 में निकोलस पूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 गेंदों में इतने ही रन बनाए. जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी निराश करते हुए पूरन ने 15 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बनाए. वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए थे. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम हालांकि भारतीय खिलाड़ियों के दम पर सीजन में अब तक 2 मुकाबले जीत चुकी है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान अंपायरों की इस गलती पर छिड़ी बहस, जुर्माना लगाने की शुरू हुई मांग
संबंधित खबरें
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
28 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines